PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲੀਆਂ ਚਾਰੇ ਪੁਜੀਸ਼ਨਾ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में लहराया परचम, रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी होशियारपुर में 'इग्नाइट 2026' का भव्य आगाज़; विद्यार्थियों में दिखा... जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस...

सेंट सोल्जर छात्रों ने मनाया हिंदी दिवस, राष्ट्रभाषा का सन्मान बढ़ाने का दिया सन्देश,

hindi-diwas-celebrated-by-students-of-st-soldier

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : राष्ट्रभाषा हिंदी को सलाम करते हुए सेंट सोल्जर डिवाईन पब्लिक स्कूल द्वारा हिंदी दिवस मनाया गया। जिसमें प्रिंसिपल श्रीमती सुधांशु गुप्ता के दिशा निर्देशों पर छात्रों ने इसमें भाग लेते हुए हिंदी बोलने, लिखने, राष्ट्रभाषा और मातृ भाषा का सन्मान करने के लिए जागरूकता प्रोग्राम और स्वर ज्ञान का आयोजन किया।

इस अवसर पर में छात्रों विहान, दिलप्रीत, अंशुमन, मिष्टी, धन्वी, गुरनूर, पवनीत, गौरी, रध्या, नवनेश, शौर्य, जसलीन आदि ने “हिंदी हम अपनाएगें राष्ट्र की शान बढ़ाएगें”, “हिंदी का सन्मान, देश का सन्मान”, “एकता की जान है हिंदी,देश की शान है हिंदी” आदि कई प्रकार के नारे बोलकर अपनी राष्ट्रभाषा हिंदी पर अपने विचार भाषण के माध्यम से व्यक्त किए।

इस अवसर पर छात्रों ने कहा कि आज के दौर में लोग पश्चिमी भाषा ज्यादा सिखने, बोलने में रूचि दिखा रहे हैं जरूरत हैं सभी को हिंदी भाषा को मुख्य रखने की और हिंदी का उपयोग करने की। वाईस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा ने छात्रों की मुहिम की सराहना करते हुए सभी को हिंदी दिवस की बधाई दी।

Latest News