PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब पुलिस का पुलिस पर बड़ा एक्शन, CIA इंचार्ज सहित सीनियर कांस्टेबल को किया सस्पेंड,

muktsar-cia-incharge-and-senior-constable-accused-of-inhumane-treatment-of-lawyer-suspended-big-news

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ / मुक्तसर : मुक्तसर में पुलिस हिरासत में एक वकील के साथ अमानवीय व्यवहार करने के आरोपी सीआइए इंचार्ज इंस्पेक्टर रमन कुमार व सीनियर कांस्टेबल हरबंस सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। वकीलों के संघर्ष के दबाव के चलते आखिरकार जिला पुलिस मुखी को इंस्पेक्टर और सीनियर कांस्टेबल को सस्पेंड करना पड़ा है।

.

.

सस्पेंड किए गए दोनों पुलिस मुलाजिमों की ड्यूटी पुलिस लाइन में लगा दी गई है। साथ ही मामले की जांच अब एसपी मोगा रविंदर सिंह और डीएसपी को सौंप दी गई है। वकील वरिंदर सिंह संधू व उसके मुवक्किल के साथ हिरासत में अमानवीय व्यवहार के आरोप में सोमवार देर शाम को थाना सदर में एसपी रमनदीप सिंह भुल्लर, सीआईए इंचार्ज इंस्पेक्टर रमन कुमार सहित छह पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।

.

.

इस मामले में वकीलों की ओर से पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ में हड़ताल करने के बाद पुलिस दबाव में आ गई और अपने ही अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज करना पड़ा। यह केस स्थानीय अदालत के निर्देशों पर पीड़ित वकील वरिंदर सिंह के बयान पर दर्ज किया गया है। सस्पेंड किए गए अधिकारी व कर्मचारी के मामले को लेकर गठित एसआईटी जांच करेगी।

.

.

 

.

Latest News

.