PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

के.एम.वी.कॉलेजिएट स्कूल की सॉफ्टबॉल टीम बनी चैंपियन, 9 खिलाड़ी छात्राएं राज्य स्तरीय टूर्नामेंट के लिए हुई चयनित,

kmv-collegiate-sr-sec-school-softball-team-bags-champion-position-in-district-level-tournament

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : के.एम.वी. कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जालंधर की सॉफ्टबॉल टीम ने ज़िला स्तरीय टूर्नामेंट में अपने शानदार खेल प्रदर्शन के साथ चैंपियन बनकर विद्यालय को गौरवान्वित किया. शिक्षा विभाग, जालंधर के द्वारा सरकारी स्कूल, कादीयांवाली में आयोजित हुए इस टूर्नामेंट में,

सॉफ्टबॉल टीम के सभी सदस्यों ने अपनी खेल एवं टीम भावना, लगन और समर्पण को बाखूबी प्रदर्शित कर विजेता रहते हुए सभी का दिल जीता. उल्लेखनीय है कि इस टीम की 9 खिलाड़ी छात्राएं राज्य स्तरीय टूर्नामेंट के लिए भी चुनी गई.

विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इस शानदार उपलब्धि पर सभी खिलाड़ी छात्राओं को मुबारकबाद दी और कहा कि कन्या महा विद्यालय के द्वारा युवाओं में खेलों के महत्व के प्रचार एवं प्रसार के लिए प्रत्येक ऐसे यत्न किए जाते हैं जिनसे उन्हें मानवीय जीवन में खेलों की अहमियत से वाकिफ करवाया जा सके.

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि विद्यालय के द्वारा खिलाड़ी छात्राओं के लिए नि:शुल्क शिक्षा, रहन-सहन, खान-पान, हरे-भरे खुले प्लेग्राउंडज़, स्टेट-ऑफ़-दि-आर्ट जिम्नेज़ियम आदि जैसी सुविधाएं उन्हें खेलों में सफलता की ओर बढ़ने में सहायक साबित होती है.

इसके साथ ही उन्होंने इस शानदार उपलब्धि के लिए डा. देविंदर सिंह, अध्यक्ष, फिज़िकल एजुकेशन विभाग सुश्री मनप्रीत कौर तथा कोच श्री फिलिप्स चौहान के द्वारा छात्राओं को प्रदान किए जाते उचित मार्गदर्शन की भी सराहना की.

Latest News