PTB Big Shocking न्यूज़ मोगा : गांव महेश्वरी में रहने वाले एक युवक के साथ Study Visa और विदेश जाने के लिए 30 लाख रुपये खर्च करवाने के उपरांत Canada जाकर पति से रिश्ता तोड़ने के आरोप में थाना सदर की पुलिस ने पत्नी समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
. .थाना सदर के एएसआइ जसविंदर सिंह ने बताया कि गांव महेश्वरी में रहने वाले हरपाल सिंह पुत्र मेहर सिंह ने बीती एक अगस्त को SSP को दी शिकायत में कहा है कि उनके बेटे परमजीत सिंह पनेसर का विवाह हरजिंदर कौर निवासी नानक नगरी के साथ हुआ था।
.
.उन्होंने हरजिंदर कौर के Study Visa तथा दोनों को Canada भेजने के लिए करीब 30 लाख रुपये का खर्च किया था। उनका बेटा तथा पुत्रवधू हरजिंदर कौर Canada चले गए। वहां पहुंचने के बाद हरजिंदर ने Canada में पहुंचते ही उनके बेटे यानी अपने पति को छोड़ दिया। इसमें उसके परिवार ने भी साथ दिया।
. .पुलिस अधिकारी का कहना है कि विभाग के उच्चाधिकारियों की ओर से की गई जांच के उपरांत भूपेंद्र सिंह, शिंदरपाल कौर, दलजीत कौर निवासी नानक नगरी, हरजिंदर कौर पत्नी परमजीत सिंह निवासी नानक नगरी मोगा, हाल निवासी Canada के खिलाफ केस दर्ज करते हुए आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
.






































