PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

कांग्रेस के दिग्गज नेताओँ की खैहरा से नहीं हो पाई मुलाकात, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप,

senior-leaders-congress-not-allowed-meet-sukhpal-singh-khaira-state-president-made-serious-allegations-against-punjab-police

PTB Political न्यूज़ फाजिल्का : आठ साल पुराने ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किए गए कांग्रेसी विधायक सुखपाल खैहरा से मुलाकात करने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रताप सिंह बाजवा व कांग्रेस के अध्यक्ष राजा वडिंग सदर थाना जलालाबाद में पहुंचे। वहां से जानकारी मिली कि सुखपाल खैहरा को सीआईए स्टाफ फाजिल्का में लेकर गए है। इसके बाद सभी कांग्रेस नेता सीआईए स्टाफ के कार्यालय के बाहर पहुंचे, लेकिन वहां भी उनकी मुलाकात सुखपाल खैहरा से नहीं होने दी।

.

.

कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग ने कहा कि वे सुखपाल सिंह खैहरा से मुलाकात करने के लिए जलालाबाद सदर थाना में पहुंचे, लेकिन वहां किसी ने गेट नहीं खोला। एक कर्मचारी ने बताया कि सुखपाल सिंह खैहरा को सीआईए स्टाफ फाजिल्का में लेकर गए है। सीआईए स्टाफ फाजिल्का में अधिकारियों ने कहा कि वह उनकी मुलाकात नहीं करवा सकते। इसके बाद वह बाहर आ गए हैं।

.

.

इस मौके पर सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार बदला खोरी की नीति अपना रही है। उन्होंने कहा कि जब सुखपाल सिंह खैहरा पर मामला दर्ज हुआ था और समन जारी हुए थे, तब इसी सरकार के मंत्रियों ने सुखपाल सिंह खैहरा का पक्ष लेते हुए इसे झूठा पर्चा करार दिया था। लेकिन आज जब इनकी सरकार बनी है तो उसी पुराने मामले में सुखपाल सिंह खैहरा को गिरफ्तार किया है।

.

.

.

Latest News