PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

बड़ी ख़बर, पुलिस कर्मी ने गोली मार पत्नी और दो बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद भी आत्महत्या,

police-personnel-shot-dead-his-wife-and-two-children-then-committed-suicide-big-news

PTB Crime न्यूज़ आंध्र प्रदेश : कडप्पा शहर में गुरुवार को एक पुलिस कांस्टेबल ने अपनी पत्नी और दो बच्चों की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर उसी हथियार से खुद को भी मार लिया। सिपाही ने पत्नी और दोनों बेटियों पर तमंचे से गोली चला दी, इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। 

.

.

पुलिस ने बताया कि वेंकटेश्वरलु टू टाउन पुलिस स्टेशन में राइटर के पद पर कार्यरत थे। घटना शहर के कोऑपरेटिव कॉलोनी में पुलिस कांस्टेबल के घर पर हुई। पुलिस को संदेह है कि कांस्टेबल ने बुधवार देर रात और गुरुवार तड़के के बीच वारदात को अंजाम दिया। पुलिस को घर में एक सुसाइड नोट मिला। उन्होंने लिखा कि वह निजी कारणों से यह कदम उठा रहे हैं।

.

.

उन्होंने लिखा कि उनकी संपत्ति और नौकरी उनकी दूसरी पत्नी व दूसरी पत्नी से पैदा हुए बेटे को दे दी जाए। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि वेंकटेश्वरलू बुधवार रात 11 बजे तक पुलिस स्टेशन में थे। वह पुलिस स्‍टेशन से एक हथियार घर ले आए और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी।

.

.

.

Latest News

.