PTB News

Latest news
Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस... CT Institute झगड़ा, छात्रों के दो गुटों के बीच, हॉस्टल में तोड़फोड़, कैंपस की सुरक्षा के लिए तैनात कि... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी की छात्रा ऊर्वी राठौर को मिला 'यूथ क्लाइमेट लीडर अवॉर्ड' राष्ट्रीय स्तर पर शानद... रायत बाहर प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में "ड्रग्स का बढ़ता प्रकोप: महिलाओं पर पड़ता बोझ" विषय पर राष्ट्रीय... ਪੰਜਾਬੀ ਫਿਲਮ “ਬੋਲ ਭਾਵੇਂ ਨਾ ਬੋਲ” ਦੀ ਸਟਾਰ ਕਾਸਟ ਨੇ ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੀਤੀ ਸ਼ਿਰਕਤ, ਪੰਜਾਬ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਕਾਲਜ ਟੀਚਰਜ਼ ਯੂਨੀਅਨ ਵੱਲੋਂ ਡੀਏਵੀ ਕਾਲਜ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਦੀ ਕੁੰਭ ਕਰਨੀ ਨੀਂਦ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਕ... बैंक से पैसा निकालने वाले करोड़ों ग्राहकों को दिया देश के सबसे बड़े बैंक ने बड़ा झटका

एच.एम.वी. में कैमरा हैंडलिंग तकनीक पर दो दिवसीय वर्कशाप का आयोजन,

2-days-workshop-on-camera-handling-techniques-organized-at-hmv

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय के पीजी विभाग मॉस कम्यूनिकेशन एवं वीडियो प्रोडक्शन की ओर से 12-13 अक्तूबर 2023 को कैमरा हैंडलिंग तकनीक पर दो दिवसीय वर्कशाप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रसिद्ध फोटोग्राफर एवं सिनेमाटोग्राफर श्री सूरज राज डोगरा बतौर रिसोर्स पर्सन उपस्थित थे।

विभागाध्यक्षा श्रीमती रमा शर्मा, सुश्री प्रियंका जैन व श्रीमती प्रिया ने उनका स्वागत किया। उनके साथ उनकी टीम के सदस्य श्री विशाल सभ्रवाल तथा श्री साहिल भी उपस्थित थे। श्री सूरज राज डोगरा ने छात्राओं को बताया कि फोटोग्राफ वह है जो कैमरा की मदद से हमारे दिमाग से निकलती है। उन्होंने कहा कि अच्छे परिणाम के लिए फोटोग्राफर का नकारिया साफ होना चाहिए।

एक अच्छी फोटोग्राफ अच्छे कैमरा लाइट्स, एंगल व विषय का सुमेल होता है। उन्होंने कहा कि कई प्रकार की फोटोग्राफी में हर वस्तु की डिटेल होती है। श्री सूरज राज डोगरा ने अपनी खींची हुई कुछ बेहतरीन तस्वीरें व वीडियो भी दिखाई। वर्कशाप के दूसरे दिन श्री डोगरा ने प्रैक्टिकल सेशन किया। छात्राओं को टापिक देकर उन्हें तस्वीरें खींचने के लिए समय दिया गया।

विभागाध्यक्षा श्रीमती रमा शर्मा ने सभी का धन्यवाद किया। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने विभाग के प्रयास की सराहना की तथा कहा कि फोटोग्राफी सिर्फ शौक तक ही सीमित नहीं है बल्कि यह एक प्रोफैशन बन चुका है। तस्वीरें हमें जिंदगी भर के लिए यादें देती हैं। मंच संचालन छात्राओं मल्लिका व साक्षी बडोला ने किया।

Latest News