PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

के.एम.वी. में मेरी माटी-मेरा देश अभियान के उपलक्ष्य में अमृत कलश यात्रा का आयोजन,

kmv-organises-amrit-kalash-yatra-to-commemorate-meri-maati-mera-desh-campaign

लेक्चर सीरीज़, सेमिनार तथा अन्य कई गतिविधियों के आयोजन से राष्ट्र को किया नमन,

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था,कन्या महा विद्यालय, जालंधर में मेरी माटी-मेरा देश अभियान के उपलक्ष्य में अमृत कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारत माता और समृद्ध भारतीय संस्कृति को श्रद्धांजलि देने के साथ-साथ उन सभी को श्रद्धांजलि देना था जिन्होंने राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाए रखने में अपना विशेष योगदान दिया है।

इस कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में सांस्कृतिक एवं राष्ट्रवादी चेतना जागृत करने हेतु लेक्चर्स की श्रृंखला का आयोजन भी किया गया। इसके साथ ही सेमिनार भी आयोजित किया गया ताकि छात्राओं में देश प्रेम की भावना को प्रफुलित किया जा सके। इसके अलावा एन.एस.एस.वॉलिंटियर्स ने कॉलेज के कलश में मिट्टी और चावल डाले और फिर भारत को एक मजबूत राष्ट्र बनाने में योगदान देने वाले वीरों (शहीदों और सैनिकों) और कड़ी मेहनत करने वालों के सम्मान में एक रैली भी निकाली।

प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां हमारे सांस्कृतिक संबंधों को मज़बूत करने के लिए महत्वपूर्ण हैं और भारत के लोगों को भारत की सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ने की ज़रूरत है। कलश प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी को सौंपा गया। अंत में मैडम प्रिंसिपल ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए डॉ. मधुमीत, डॉ. गुरजोत, श्रीमती आशिमा साहनी, श्रीमती आनंद प्रभा और डॉ. इकबाल सिंह के प्रयासों की सराहना की।

Latest News