PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर की रहने वाली महिला ने 2 बच्चों संग शताब्दी ट्रेन के आगे लगाई छलांग, तीनों के शवों के उड़े चिथड़े, फैली सनसनी,

local-punjab-kapurthala-phagwara-shatabdi-express-train-woman-jump-with-children-big-news-jalandhar

PTB Big न्यूज़ कपूरथला : जिला कपूरथला के फगवाड़ा से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है, जहां एक महिला ने संदिग्ध हालतों में अपने 2 बच्चों के साथ शताब्दी एक्सप्रेस के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। इस घटना में तीनों के शवों के चिथड़े उड़ गए। सूचना मिलने के बाद RPF की टीम मौके पर पहुंची और शवों को रेलवे ट्रैक से इकट्‌ठा कर अस्पताल में भिजवा दिया।

.

.

वहीं घटना की सुचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची रेलवे पुलिस के इंचार्ज SI गुरभेज सिंह ने बताया कि मृतकों के पास से मिले आधार कार्ड के अनुसार, उनकी पहचान प्रवीण कुमारी (36) पत्नी रवि कुमार वासी गांव भारसिंह पुरा थाना फिल्लौर, उसकी बेटी समनप्रीत कौर (10) और बेटा नवनीत कुमार (5) के रूप में हुई है।

.

.

वहीं SI ने बताया कि यह हादसा फगवाड़ा और मौली स्टेशन के बीच KM न 407/20-24 पर हुआ है। महिला बच्चों के साथ अमृतसर से दिल्ली जा रही शताब्दी एक्सप्रेस ट्रैन न. 12030 डाउन के आगे कूदी थी, हालांकि महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या क्यों कि इस बारे में खुलासा नहीं हुआ है। मृतकों के पास से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। फिलहाल मृतकों के परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

.

.

Latest News

.