PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

जालंधर के चर्चित शिवसेना नेता नरिंदर थापर की एक्टिवा सवार बेटी ने युवक को मारी थी टक्कर, हुई मौत,

jalandhar-girl-riding-activa-hits-young-man-death-during-treatment-case-registered-against-daughte-of-famous-shiv-sena-leader-narinder-thapar

PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर के चर्चित शिवसेना नेता नरिंदर थापर की बेटी ने सोमवार की देर रात अपनी एक्टिवा से सड़क किनारे खड़े एक युवक को जोरदार टक्कर दे मारी, इस हादसे में युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसकी अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान आज यानि बुधवार की सुबह मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान नकोदर के गांव कंगसाबू के रहने वाले राकेश कुमार के रूप में हुई है। जिनके शव को नकोदर पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जालंधर में भेज दिया है।

.

.

इस घटना संबंधी पुलिस को दिए गए बयान में कंगसाबू के रहने वाले राकेश के रिश्तेदार ने बताया कि राकेश किसी धार्मिक कार्यक्रम से सोमवार को देर रात करीब 3 बजे लौट रहा था। इतने में तेज रफ्तार एक्टिवा पर सवार होकर शिवसेना नेता नरिंदर थापर की बेटी रीमा निवासी संजय गांधी नगर आई और उसे टक्कर मार दी, जिसमें उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। फ़िलहाल परिवार द्वारा अरमान अस्पताल में हंगामा किया जा रहा है और प्रशासन से बेटे के लिए इंजाफ की गुहार लगाई जा रही है।

.

jalandhar-girl-riding-activa-hits-young-man-death-during-treatment-case-registered-against-daughte-of-famous-shiv-sena-leader-narinder-thapar

.

मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में घायल हुए युवक राकेश को तुरंत पहले नकोदर के निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां से उसे जालंधर के अरमान अस्पताल में रेफर कर दिया गया। आज यानि बुधवार को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार नकोदर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। अब उसमें गैर इरादतन हत्या की धारा जोड़ी जाएगी। डॉक्टरों के अनुसार राकेश के सिर पर काफी गंभीर चोट लगी थी। फ़िलहाल इस घटना के बाद पुरे शहर में यह ख़बर चर्चा का विषय बनी हुई है।

.

.

.

Latest News