PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर में फिर चली अंधाधुंध कई राउंड गोलियां, 3 के करीब हुए घायल, पुलिस ने एक लिया हिरासत में,

punjab-jalandhar-lambra-firing-between-two-parties-car-dealer-shot-head-lambada-firing-case

PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर में लगातार गोलियां चलने का सिलसिला जारी है। ऐसे में लांबड़ा के अली चक गांव में पुरानी रंजिश के चलते 2 पक्षों में गोलियां चली। इस घटना में करीब 3 युवक जख्मी हुए हैं। वारदात में कुल करीब 8 राउंड फायर किए गए। पुलिस ने इस मामले में क्रॉस FIR दर्ज कर ली है। केस में हत्या की कोशिश, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराएं लगाई गई है। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में भी लिया है। वहीं, देर रात तक की जांच में पता चला कि दोनों पक्षों द्वारा अवैध हथियारों से ही फायरिंग की गई थी।

.

punjab-jalandhar-lambra-firing-between-two-parties-car-dealer-shot-head-lambada-firing-case

घटना में जख्मी हुए गांव अली चक के रहने वाले मनिंदर के दोस्त राजबीर ने पुलिस को बताया कि वह गांव के पास ही एक ग्राउंड से दशहरा देखकर अपने गांव लौट रहे थे। इस दौरान गुरप्रीत और उसके भाई लवप्रीत ने उन पर पुरानी रंजिश के चलते करीब 5 राउंड फायर किए। 4 रौंद सामने से गाड़ी पर फायर किए गए। जिसमें 2 गोलियां मनिंदर के पेट में लगी, जबकि एक गोली आरोपियों ने गाड़ी के बाहर फायर की थी। मनिंदर अपनी वेन्यू कार में सवार था।

.

वहीं डीएसपी बलबीर सिंह ने बताया कि घायल हुए मनप्रीत का एक साथी पुलिस ने हिरासत में लिया है। जिसकी पहचान गांव अली चक के रहने वाले राजबीर के रूप में हुई है। राजबीर को कोई चोट नहीं आई। पुलिस को राजबीर ने बताया कि उसने सीट के पीछे छुपकर अपनी जान बचाई। मनिंदर को गोली लगने के बाद वह खुद गाड़ी चलाकर लांबड़ा से करीब 14 किलोमीटर दूर कपूरथला चौक स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज करवाने के लिए पहुंच गया। पुलिस ने राजबीर को शक होने पर जोशी अस्पताल के बाहर से हिरासत में लिया है।

.

punjab-jalandhar-lambra-firing-between-two-parties-car-dealer-shot-head-lambada-firing-case

इसी तरह दूसरे पक्ष में गुरप्रीत ने पुलिस को दिए गए बयानों में बताया कि उसके ताया का बेटा लवप्रीत अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार होकर गांव से निकल रहे थे। इस दौरान सामने से मनिंदर और उसके साथियों ने उन पर गोलियां चला दी। गुरप्रीत ने बताया कि मनिंदर द्वारा चलाई गई गोली ड्राइवर साइड पर बैठे लवप्रीत के सिर पर लगी और मनिंदर ने एक गोली उन पर भी चलाई। उन्होंने अपना हाथ आगे कर अपना बचाव किया।

.

गोली गुरप्रीत के हाथ में लगी है जो की आर पार हो गई थी। डॉक्टर के मुताबिक, लवप्रीत की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। लवप्रीत के पिता कार डीलर हैं। DSP बलबीर ने बताया कि मनिंदर के खिलाफ पहले भी हत्या की कोशिश का मामला दर्ज था। इस मामले में मनिंदर करीब डेढ़ साल तक जेल में रहकर आया था। करीब 2 महीने पहले ही जेल से बाहर आया था। मगर इस बीच फिर उसकी लड़ाई हो गई।

.

वहीं पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पहले भी कई बार टकराव हो चुका है। DSP ने बताया कि मंगलवार रात करीब 9 बजे पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना प्राप्त हुई कि उक्त जगह पर गोली चली है। जिसके बाद थाना लांबड़ा और थाना करतारपुर की टीम में जांच के लिए मौके पर पहुंच गई थी। टीमों ने जांच शुरू की तो पता चला कि दोनों ज़ख्मियों को सिटी के दो अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। दोनों अस्पतालों में पहुंचकर पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज किया।

.

.

Latest News