PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

बेटा-बेटी पिता से करते रहे मां की जान बख्शने की मिन्नतें, निर्दयी पिता का न पसीजा दिल, और कर दी बच्चों के सामने हत्या,

lucknow-husband-kills-teacher-stabbing-her-lucknow-big-crime-news

PTB Crime न्यूज़ लखनऊ : लखनऊ के महानगर स्थित अलाया अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 101 में शनिवार रात बच्चों के सामने युवक ने चाकू से गोदकर पत्नी की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बालकनी से कूदकर भाग निकला, लेकिन कूदने पर उसे चोट लग गई, जिससे वह अस्पताल में भर्ती हो गया। वहां पुलिस उस पर नजर रखे है। बताया जा रहा है कि पत्नी से मामूली झगड़ा होने पर उसने यह नृशंसता की। अलाया अपार्टमेंट निवासी शिवानी कपूर (43) महानगर स्थित डॉ. वीरेंद्र स्वरूप मेमोरियल पब्लिक स्कूल में कॉमर्स की टीचर थीं।

.

.

वह अपने 14 वर्षीय बेटे शोहम व 13 साल की बेटी पहल के साथ रहती थीं। आपसी विवाद की वजह से पति आदित्य कुछ महीनों से अलग रह रहा था। वह कभी कभार आता-जाता रहता था। शनिवार रात करीब सवा 11 बजे वह पत्नी के फ्लैट पर पहुंचा। दरवाजा न खोलने पर गाली गलौज करने लगा। इस पर शिवानी ने दरवाजा खोला तो वह उन्हें बुरी तरह से पीटने लगा। आदित्य फ्लैट के भीतर शिवानी पर बर्बरता कर रहा था… पड़ोसी शहनवाज के बेटे ने चीखों की आवाज सुनी…वह सभी वहां पहुंचे। आदित्य के बेटे ने दरवाजा खोला… भीतर देखा कि शिवानी खून से लथपथ बेदम पड़ी हैं।

.

आदित्य ने हाथों उसका गला जकड़ रखा है। बेटा-बेटी उसके पैरों में पड़कर मां की जान बख्शने के लिए गिड़गिड़ा रहे हैं। निर्दयी आदित्य का दिल नहीं पसीजा। तभी गार्ड भी वहां पहुंच गया। किसी तरह से शिवाना को उसके हाथों से छुड़ाया और शिवानी को बाहर निकाला। तब आरोपी वहां से भागा। आदित्य की निर्दयता की करतूत जब पड़ोसी शहनवाज ने बयां तो वह उस वह बेहद गुस्से में दिखे। उन्होंने बताया कि शिवानी खुद नौकरी करती थीं। वह बहुत ही शालीन थीं। कभी किसी से उनका कोई वाद-विवाद हुआ ही नहीं। लेकिन, आदित्य आएदिन कुछ न कुछ बवाल करने पहुंच जाता था।

.

.

जब शिवानी को फ्लैट से बाहर निकाला तो वह पूरी तरह से बेजान से हो चुकी थीं। कुछ ही देर में आंखें भी बंद हो गई थीं। किसी तरह से उनको चादर में डालकर नीचे ले गए। फिर कार से अस्पताल पहुंचाया। फ्लैट से लेकर सीढि़यों तक बस खून ही खून था। आदित्य ने बच्चों के सामने वारदात को अंजाम दिया। उसकी बर्बर करतूत दोनों बच्चों शोहम व पहल के दिल और दिमाग में कैद हो गए। शहनवाज ने बताया कि दोनों बच्चे कांप रहे थे। चीख चीख कर रो रहे थे। ये भी कहा कि वह रोकने की कोशिश कर रहे थे लेकिन तब भी मां को वह चाकू मारते रहे। ये सुनकर शहनवाज व उनकी पत्नी भी रो पड़ीं।

.

.

परिजनों के मुताबिक, शिवानी का भाई पुनीत उससे मिलने गया था। रात करीब नौ बजे वह पहुंचा था। तकरीबन पौन घंटे तक वह वहीं पर रहा। फिर वह अपने घर चला गया था। पुनीत के जाने करीब सवा घंटे बाद आदित्य फ्लैट पर पहुंचा था। पड़ोसी ने बताया कि घटना के बाद कई लोग लगातार पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल कर रहे थे लेकिन कॉल लगी ही नहीं। इसको लेकर वह बेहद आक्रोशित दिखे। जब शिवानी को अस्पताल ले जाया गया। तब वहां से पुलिस को सूचना दी गई। पड़ोसियों का कहना था कि पुलिस चौकी पर भी गए लेकिन वहां कोई मौजूद नहीं था।

Latest News