PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या को लेकर हुआ चौकाने वाला खुलासा,

sukhdev-singh-gogamedi-rajput-karni-sena-president-shot-dead-in-jaipur

.

PTB Big न्यूज़ जयपुर : राजस्थान की राजधानी जयपुर में नई सरकार के सामने लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने बड़ी चुनौती पेश करते हुए राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की घर में घुसकर हत्या कर दी। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रोहित गोदारा कपूरीसर और गोल्डी बरार ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है। इसके बाद राजनीतिक हस्तियों ने गोगामेड़ी की मौत पर दुख प्रकट किया है। हमले का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें गोगामेड़ी से बातचीत करने पहुंचे बदमाशों ने अचानक ही उन पर फायरिंग कर दी। किसी को संभलने का मौका तक नहीं दिया।

.

.

घटनास्थल पर पहुंचे जयपुर पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसफ ने कहा कि तीन लोग बाहर से सुखदेव जी से मिलने आए थे। सिक्योरिटी से अनुमति मिलने के बाद तीनों अंदर गए। दस मिनट उनमें बातचीत हुई। इसके बाद सुखदेव जी पर फायरिंग हुई। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है। हमले के समय उनके पास सिक्योरिटी गार्ड खड़ा था, उसे भी गोली लगी है। वह आईसीयू में है। क्रॉस फायर में एक हमलावर की भी मौत हो गई है। उसका नाम नवीन सिंह शेखावत है। मूल रूप से शाहपुरा के पास का रहने वाला है। अभी जयपुर में रह रहा था। दोनों हमलावरों की तलाश में पुलिस ने नाकाबंदी कर दी है। जगह-जगह बैरिकेटिंग कर हमलावरों को तलाशा जा रहा है।

.

सुखदेव सिंह जिस कमरे में बैठे थे, वहां का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। हमलावरों ने बैठकर सुखदेव सिंह से बातचीत की। उस समय वहां चार लोग और मौजूद थे। दो हमलावरों ने बंदूकें निकाली और फायरिंग शुरू कर दी। सुखदेव सिंह के साथ बैठे एक शख्स को भी गोली मारी गई है। हमले के बाद दो बदमाश बाइक से भागे और दो बदमाशों ने वहां एक स्कूटी सवार को गोली मारी और उससे स्कूटी छीनी। सुखदेव सिंह की SMS अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस घर के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज और अन्य माध्यमों के जरिए आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। चारों बदमाशों में से दो सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गए हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

.

.

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी श्याम नगर स्थित घर में लोगों से मिल रहे थे। वहीं उन्हें और उनके गनमैन नरेंद्र को भी गोलियां मारी गई। सूचना मिलने पर श्याम नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग के संपत नेहरा ने इससे पहले भी सुखदेव सिंह को धमकी दी थी। तब मामले को लेकर जयपुर पुलिस को ज्ञापन सौंपा गया था।

.

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रोहित गोदारा कपूरीसर और गोल्डी बरार ने हमले की जिम्मेदारी ली है। हत्या के कुछ देर बाद ही सोशल मीडिया पर एक फेसबुक पोस्ट वायरल हो गई। इसमें रोहित गोदारा कपूरीसर के अकाउंट से दावा किया गया है कि सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या की जिम्मेदारी हम लेते हैं। यह हत्या हमने करवाई है। यह हमारे दुश्मनों से मिलकर उनका सहयोग करता था। उन्हें मजबूत करता था। साथ ही पोस्ट में दुश्मनों को धमकी भी दी गई है कि वह भी अपनी अर्थी को तैयार रखें।

.

.

गोगामेड़ी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां उनकी मौत हो गई। फायरिंग की इस घटना की जानकारी जैसे ही सोशल मीडिया पर लोगों तक पहुंची तो उनके समर्थक और समाज से जुड़े लोग अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने उन्हें अस्पताल में जाने से रोका। वहां भी पुलिस का बंदोबस्त बढ़ाया गया है। इस घटना के बाद अब शहर में माहौल खराब नहीं हो, इसके लिए पुलिस अफसर सक्रिय हो गए।

.

गोगामेड़ी सबसे पहले आनंद पाल एनकाउंटर केस के बाद चर्चा में आए थे। उस समय आनंद पाल के शव को लेकर काफी दिन तक प्रदर्शन हुआ था। गोगामेड़ी इस प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे थे। राजस्थान के डीजीपी उमेश मिश्रा ने पुलिस के आला अफसरों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के बाद के घटनाक्रम पर डीजीपी करीबी नजर बनाए हुए हैं। हत्यारों को पकड़ने के लिए नाकाबंदी की गई है। उन जिलों में खास तौर पर सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं, जहां करणी सेना का व्यापक समर्थन है।

.

Latest News