PTB News

Latest news
आम जनता पर महंगाई का बड़ा अटैक! पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ इजाफा री-एग्जाम! NEET-UG परीक्षा की नई तारीख का हुआ ऐलान, हाई लेवल मीटिंग के बाद लिया गया फैसला, जालंधर! संत सीचेवाल के प्रयासों से वापिस आया मलेशिया में फंसा युवक, जालंधर! BSF कैंप के बाहर हुए ब्लास्ट को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान का निकला मास्... कांग्रेस ने वीडी सतीशन को बनाया केरलम का नया मुख्यमंत्री, क्या! जालंधर में राजनीति की भेंट चढ़ा "बालाजी संकीर्तन", किसने दिया भजन गायक को रोकने के लिए पैसों का... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स...

गोगामेड़ी हत्याकांड, पंजाब पुलिस ने किया खुलासा, पंजाब पुलिस के ASI के बेटे और नेशनल प्लेयर रह चुके जेल में बंद गैंगस्टर ने दिया वारदात को अंजाम, राजपूत समाज आक्रोश,

punjab-rajput-karni-sena-sukhdev-singh-gogamedi-murder-punjab-connection-big-news

PTB Crime न्यूज़ बठिंडा : राजस्थान में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या केस में खुलासा हुआ है। पंजाब पुलिस ने मार्च महीने में ही राजस्थान पुलिस को अलर्ट कर दिया था कि गोगामेड़ी की हत्या हो सकती है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग का संपत नेहरा जेल के बाहर बैठे अपने शूटरों को टास्क दे चुका है। पंजाब पुलिस द्वारा जारी पत्र भी सामने आया है।

.

.

पंजाब पुलिस की रिमांड के दौरान संपत नेहरा ने यह खुलासा किया था। इनपुट मिलने के बावजूद राजस्थान पुलिस सुखदेव गोगामेड़ी की जान नहीं बचा पाई। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की जयपुर के श्याम नगर जनपथ स्थित उनके घर में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। हत्याकांड की जिम्मेदारी राजस्थान के रोहित गोदारा गैंग ने ली थी। रोहित गोदारा लॉरेंस गैंग का ही एसोसिएट है।

.

.

रोहित गोदारा ने कुछ माह पहले गोगामेड़ी को धमकी भी दी थी। रोहित गोदारा एक कुख्यात गैंगस्टर है जो फिलहाल भारत से भाग रहा है। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) उसकी जांच कर रही है। संपत नेहरा वही है जिसे लॉरेंस ने सलमान खान को मारने की जिम्मेदारी दी थी। संपत सलमान की रेकी करते उसके पास भी पहुंच गया था, लेकिन संपत के पास जो पिस्टल था उसकी रेंज ज्यादा नहीं थी।

.

.

इसलिए उसने निशाना नहीं लगाया था। इसके बाद वह हैदराबाद में पकड़ा गया था। संपत नेहरा के पिता चंडीगढ़ पुलिस में ASI थे। इसलिए उसका परिवार चंडीगढ़ रहता था। पंजाब यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान लॉरेंस से दोस्ती हुई और गैंगस्टर बन गया। संपत नेशनल प्लेयर था। उसे कई पुरस्कार भी मिले हैं। संपत नेहरा चंडीगढ़ में ही लॉरेंस के करीब आया था। जिसके बाद दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई थी

.

.

वहीं राजपूत करणी सेना के राजस्थान अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की जयपुर में दिनदहाड़े हत्या से पूरा राजपूत समाज आक्रोशित है। राजधानी जयपुर में प्रदेश और देश भर से राजपूत नेता पहुंच रहे हैं। जयपुर समेत पूरे राजस्थान में बुधवार को बंद का आह्वान किया गया है। इसके साथ ही श्री करणी सेना राजस्थान के अध्यक्ष श्री सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर मारने के विरोध में जयपुर बंद का समर्थन करते हैं। डां रवि जिंदल अध्यक्ष श्री ढहर का बालाजी व्यापार एसोसिएशन (रजि) सीकर रोड जयपुर में राजपूत समाज के आह्वान पर बंद किया गया है।

.

.

राजपूत समाज आह्वान पर सुबह से ही शहर के सभी काफी बाजार पूर्णत बंद दिखाई दे रहे हैं। बंद का मिला जुला असर है। आवश्यक सेवाओं को छोड़ सभी व्यावसायिक गतिविधियां यहां बंद दिखाई दे रही हैं। बंद को देखते हुए पुलिस ने भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। शहर के प्रमुख चैराहों पर पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। वहीं, राजपूत समाज व सर्व समाज द्वारा दिन में एकत्रित होकर जुलूस निकालकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन देने पहुंचेंगे।

.

Latest News

Latest News