PTB News

Latest news
कैबिनेट ने दी 1000 पुलिस कॉस्टेबल भर्ती को मंजूरी, देश की सबसे बड़ी कंपनी TCS के कर्मचार‍ियों पर लगे गंभीर इल्जाम, दर्ज हुई 9 FIR, जाने पूरा मामला, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की छात्रा ने GNDU में पहला स्थान हासिल किया, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿੱਚ ਅੰਬੇਡਕਰ ਜੈਯੰਤੀ ਮੌਕੇ ਵਿਸ਼ੇਸ ਲੈਕਚਰ, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की छात्रा सिमरनप्रीत कौर ने ASMITA अंडर-13 नेशनल फुटबॉल लीग सेमी... पंजाब में स्कूल टीचर पर फेंका एड्सग्रस्त भांजे ने तेजाब, चेहरा झुलसा, 2 बच्चे भी आए चपेट में, जालंधर के Swami Sant Dass Public School में छात्रों में हुई खूनी झड़प, तेजधार हथियारों से किया हमला,... NSA हटने के बावजूद! हाईकोर्ट ने दिया जेल में बंद सांसद अमृतपाल को लेकर बड़ा आदेश पंजाब में एक के बाद एक रेड जारी, अब AAP मंत्री के 13 ठिकाने पर दूसरी बार ED की बड़ी करवाई, चर्चे! अफ्रीकी युवक व हिमाचली युवती के, यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान हुए प्यार के बाद हिंदू रीति-रि...

पंजाब पुलिस के रिश्वतखोर DSP को पुलिस ने किया गिरफ्तार, लाखों की रिश्वत लेने के लगे आरोप,

punjab-firozpur-punjab-police-dsp-surendrapal-bansal-arrest-allegations-of-taking-bribe-worth-lakhs-big-news

.

PTB Big न्यूज़ फिरोजपुर : पंजाब के जिला फिरोजपुर सब-डिवीजन के रिश्वतखोर DSP सुरेंद्रपाल बंसल को बीते रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन्हें कैंट थाने में रखा गया है। आज यानि मंगलवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। यह गिरफ्तारी 5 लाख रिश्वतकांड और पद के दुरुपयोग से जुड़ी हुई है। DSP सुरेंद्रपाल बंसल के रिश्वतखोरी की शिकायतों के बाद मामले की जांच विभाग के SP-D रणधीर कुमार द्वारा की गई थी,

.

.

जिसमें सामने आया कि पूर्व सरपंच गुरमेज सिंह के जरिए गूगल पे के माध्यम से बंसल ने अपने अकाउंट में लगभग 5 लाख रुपए लिए थे। इसके अलावा आरोप है कि एक गंभीर मुकदमे में वांछित गुरमेज सिंह को बंसल ने अपनी जांच में बेकसूर ठहराया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, स्थानीय सत्ताधारी दल के एक बड़े नेता का हाथ होने के चलते पुलिस के आला अधिकारी बिना ठोस सबूतों के बंसल को पकड़ने में डर रहे थे।

.

punjab-firozpur-punjab-police-dsp-surendrapal-bansal-arrest-allegations-of-taking-bribe-worth-lakhs-big-news

.

जैसे ही ठोस साक्ष्य एकत्र हुए तो 6 दिसंबर 2023 को आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत जांच अधिकारी SP-D रणधीर कुमार की शिकायत पर फिरोजपुर कैंट थाने में मुकदमा दर्ज हुआ। नियमों के तहत बंसल को गिरफ्तारी से पहले अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस भी दिया गया था। इसी बीच पुलिस द्वारा अदालत से मंजूरी लेकर फिरोजपुर व लुधियाना स्थित बंसल के ठिकानों पर सर्च भी किया गया।

.

.

इससे पहले बंसल ने अपनी ही अधीन एक इंस्पेक्टर समेत 10 पुलिस कर्मचारियों पर गैंगस्टरों व नशा तस्करों से संबंध होने के आरोप लगाए थे। अभी उस मामले की जांच पेंडिंग है। उससे पहले बंसल रिश्वतकांड केस में फंस गए। पंजाब के फिरोजपुर में DSP पर SP की शिकायत के बाद भ्रष्टाचार का केस दर्ज हुआ है। DSP सुरिंदरपाल बंसल पर आरोप है कि वह एक प्राइवेट कारिंदे के जरिए रिश्वत इकट्‌ठी कर रहे हैं।

.

.

.

Latest News