PTB News

Latest news
कैबिनेट ने दी 1000 पुलिस कॉस्टेबल भर्ती को मंजूरी, देश की सबसे बड़ी कंपनी TCS के कर्मचार‍ियों पर लगे गंभीर इल्जाम, दर्ज हुई 9 FIR, जाने पूरा मामला, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की छात्रा ने GNDU में पहला स्थान हासिल किया, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿੱਚ ਅੰਬੇਡਕਰ ਜੈਯੰਤੀ ਮੌਕੇ ਵਿਸ਼ੇਸ ਲੈਕਚਰ, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की छात्रा सिमरनप्रीत कौर ने ASMITA अंडर-13 नेशनल फुटबॉल लीग सेमी... पंजाब में स्कूल टीचर पर फेंका एड्सग्रस्त भांजे ने तेजाब, चेहरा झुलसा, 2 बच्चे भी आए चपेट में, जालंधर के Swami Sant Dass Public School में छात्रों में हुई खूनी झड़प, तेजधार हथियारों से किया हमला,... NSA हटने के बावजूद! हाईकोर्ट ने दिया जेल में बंद सांसद अमृतपाल को लेकर बड़ा आदेश पंजाब में एक के बाद एक रेड जारी, अब AAP मंत्री के 13 ठिकाने पर दूसरी बार ED की बड़ी करवाई, चर्चे! अफ्रीकी युवक व हिमाचली युवती के, यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान हुए प्यार के बाद हिंदू रीति-रि...

जालंधर, लुटेरों ने बजुर्ग से लूटी कैश-सोने की चेन, ATM-लाइसेंस मांगने पर दिया यह जवाब, पुलिस जाँच में जुटी,

punjab-jalandhar-basti-daanish-miscreants-robbery-elderly-man-crime-news

.

PTB Crime न्यूज़ जालंधर : जालंधर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां के अधीन पड़ते बस्ती दानिश मंदा में बाइक सवार बदमाशों ने हथियारों के बल पर बुजुर्ग को लूट लिया। बुजुर्ग व्यक्ति नकोदर माथा टेकने जा रहा था। उसे राधा स्वामी सत्संग घर के पास बदमाशों ने घेर लिया। बुजुर्ग ने जब बदमाशों से अपना लाइसेंस और ATM कार्ड वाला पर्स मांगा तो लुटेरों ने उसे कहा कि कुछ दूरी पर एक मूंगफली वाला है उसके बाहर फेंक देंगे उठा लेना, लेकिन वहां उसे पर्स नहीं मिला।

.

.

पीड़ित विजय कुमार ने बताया कि वह सर्जिकल कॉम्प्लेक्स में काम करते हैं। बीती रात उन्हें सैलरी मिली थी। सैलरी को घर पर रखना भूल गए थे। सुबह दोस्त को बस्ती गुज्जरां से साथ लेकर नकोदर जाना था तो उसके घर जा रहे थे। इस बीच उनके पीछे 3 बाइक सवार युवक बाबा बालक नाथ मंदिर से लग गए। राधा स्वामी सत्संग घर के पास बदमाशों ने उन्हें घेर लिया।

.

punjab-jalandhar-basti-daanish-miscreants-robbery-elderly-man-crime-news

.

उन्हें अंधेरे में ले जाकर तेजधार हथियार गले पर रख लूट लिया। एक युवक ने उनकी तालाशी ली। जेब से करीब 9 हजार रुपए, मोबाइल और गले में 1 तोले सोने की पहनी चेन लूट ली। विजय ने बताया कि उसने बदमाशों का विरोध करने की कोशिश की तो एक युवक उनके सिर पर तेजधार हथियार मारने लगा था। उन्होंने कई राहगीरों से मदद भी मांगी,

.

.

लेकिन बदमाशों के हथियार देख कोई राहगीर मदद नहीं कर सका। इस दौरान पीड़ित विजय पुलिस को बताया कि वारदात के बाद करीब 15 मिनट तक वह गुमसुम रहे। किसी राहगीर की मदद से उसने पुलिस को सूचित किया। पुलिस प्रशासन से मांग है कि शहर में हो रही लूट की वारदातों को रोका जाए। वहीं SHO प्रदीप ठाकुर ने कहा कि जल्द ही आरोपी पकड़ लिए जाएंगे।

.

.

.

Latest News