PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के एमडी के बेटे की शर्मसार कर देने वाली हरकत, अपनी ही प्रेमिका पर चढ़ा दी कार, मरने के लिए सड़क पर छोड़ हुआ फरार,

maharashtra-news-boyfriend-ran-car-over-left-road-die-kill-girlfriend-crushing-suv-car-big-news

.

PTB Crime न्यूज़ ठाणे : एक दिल दहला देने वाली घटना मुंबई से सटे ठाणे इलाके से सामने आई है। बताया जा रहा है जहां पैसे और पावर के नशे में चूर महाराष्ट्र स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (MSRDC) के एमडी के बेटे अश्वजित गायकवाड़ ने अपनी ही प्रेमिका को एसयूवी कार से कुचलकर मौत के घाट उतारने की कोशिश की। जानकारी के मुताबिक पीड़िता, 26 वर्षीया प्रिया उमेंद्र सिंह, एक पेशेवर ब्यूटीशियन हैं।

.

.

उन्होंने घटना और अपनी चोटों पर एक सोशल मीडिया पोस्ट की है। प्रिया सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिसमें उसके पूरे शरीर पर गहरे और गंभीर घाव नजर आ रहे हैं। सिंह ने अपने पोस्ट में कहा, “मुझे न्याय चाहिए… दोषी अश्वजीत अनिलकुमार गायकवाड़, महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम के संयुक्त प्रबंध निदेशक अनिलकुमार गायकवाड़ का बेटा है।” ‘मेरे प्रेमी ने मुझ पर अपनी कार चढ़ा दी और मुझे मरने के लिए सड़क पर छोड़ दिया।’

.

.

प्रिया ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में यह बात साझा की है। यह घटना 11 दिसंबर को हुई थी। पुलिस ने आरोपी अश्वजीत और दो अन्य के खिलाफ कई धाराओं के तहत कासरवडवली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया था। मिली जानकारी के अनुसार कथित घटना जिले के घोड़बंदर इलाके में ओवला रोड पर हुई और सिंह को पेट, पीठ, हाथ में गंभीर चोटें आईं और उनका दाहिना पैर टूट गया। सिंह ने यह भी बताया कि कैसे अश्वजीत और उसके दोस्तों ने कथित तौर पर उसके साथ दुर्व्यवहार किया,

.

.

कैसे उसने उसे 11 दिसंबर को सुबह 3 बजे के आसपास एक होटल में आमंत्रित किया। वहां, उनके बीच कहा-सुनी हुई। अश्वजीत ने उसके साथ मारपीट की और फिर उसके दोस्तों रोमिल, प्रसाद और शेल्के भी हमले में शामिल हो गए। स्थिति बिगड़ती गई और वह एसयूवी से अपना बैग और मोबाइल लेने गई, लेकिन युवकों ने कथित तौर पर एक डिवाइडर के पास उसकी पीठ पर एसयूवी मारकर उसे गंभीर नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया, फिर उसके दाहिने पैर पर एसयूवी चढ़ाकर अँधेरे में तेजी से भाग गये।

.

.

.