PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर में इंसानियत हुई शर्मसार, सड़क पर खून से लथपथ तड़पता रहा युवक, लेकिन किसी ने नहीं की मदद, हुई मौत,

big-accident-in-shahid-udham-singh-nagar-jalandhar-auto-driver-ran-away-from-the-spot-young-man-died

.

घटना के बाद मौके पर तमाशा देखते रहे लोग, किसी ने नहीं दिखाई इंसानियत,

PTB Sad न्यूज़ जालंधर : जालंधर से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। जहां के अधीन पड़ते SUS नगर यानि शहीद उधम सिंह नगर में आज उस समय सनसनी फैल गई। जहां सड़क मार्ग पर एक अज्ञात ऑटो से एक व्यक्ति नीचे गिर गया, हालाँकि इस बात की अभी पुष्टि नहीं हुई है की वह ऑटो से गिरा था या फिर पहले से ही घायल था, जिसे एक अज्ञात ऑटो चालक घायल व्यक्ति को गंभीर रूप घायल अवस्था में बीच रास्ते में ही छोड़कर भाग खड़ा हुआ।

.

.

इस घटना की अधिक जानकारी देते हुए, मौके पर मौजूद एक चश्मदीद ने मीडिया और पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि जब वह उक्त स्थान से गुजर रहा था तो उसने देखा की एक ऑटो खड़ा था और उसके पास एक घायल व्यक्ति सड़क पर गिरा पड़ा था, उसने उक्त ऑटो चालक को घायल व्यक्ति को तुरंत अस्पताल पहुंचने की के लिए कहा तो वह भाग खड़ा हुआ, जिसके बाद चश्मदीद ने कहा की उसने इंसानियत दिखते हुए तुरंत पहले एम्बुलेंस को कॉल कर इसकी इस घटना की सुचना दी।

.

.

वहीं चश्मदीद ने यह भी बताया कि जब तक एम्बुलेंस आती उससे पहले उसने कई ऑटो चालकों को व अन्य राहगीरों को घायल व्यक्ति की मदद करने के लिए कहा लेकिन कोई भी उसे अस्पताल पहुंचने के लिए नहीं रुका, इस दौरान कुछ लोग तमाशा देखते रहे, लेकिन घायल व्यक्ति के सिर से ज्यादा खून बहने की वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

.

.

यह हादसा शहीद उधम सिंह नगर चौक के पास पड़ते रतन अस्पताल के पास हुआ बताया जा रहा है। वहीं इस घटना की सुचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची स्थानीय पुलिस लोगों से घटना संबंधी जाँच पड़ताल कारने में जुट गई थी। पुलिस को मृतक की पहचान नहीं हो पाई है लेकिन मृतक की जेब से चंडीगढ़ की टिकट जरूर पुलिस को मिली है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि मामला संदिग्ध भी हो सकता है, जिसके बारे में पुलिस आसपास लगे CCTV फुटेज के आधार पर तफ्तीश कर सकती है।

.

.

.