PTB News

Latest news
सेंट सोल्जर कॉलेज (को-एड) के एन.सी.सी. कैडेट्स ने हथियार और रक्षा उपकरण प्रदर्शनी और बी.एम.पी. राइड ... एच.एम.वी. के स्नातकोत्तर विभाग मल्टीमीडिया द्वारा ‘मशीनैक्स - 2026’ एक्सपो का शैक्षणिक भ्रमण, डॉ. रोहन बौरी ने किया ऐतिहासिक डिफर्ड लाइव नेत्र शल्य उपचार, इनोसेंट हार्ट्स आई सेंटर को मिला राष्ट्... अब टोल नहीं चुकाने पर गाड़ी नहीं बेच पाएंगे मालिक, नहीं मिलेगा नेशनल परमिट भी, सुबह-सुबह पुलिस और लॉरेंस गैंग के गैंगस्टरों के बीच में चली गो-लियां, तीन को किया गिरफ्तार, शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच सोने-चांदी की चमक बरकरार, सर्राफा बाजार के जानिए अपडेट्स मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने एनएसयूआई के ‘चिट्टा मुक्त कैंपस’ कार्यक्रम का किया शुभारम्भ, सेंट सोल्जर ग्रुप के विद्यार्थियों ने पतंग उड़ाते समय प्लास्टिक डोर का इस्तेमाल न करने का कड़ा मैसेज... पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने 7-दिवसीय एन एस एस स्पेशल कैंप का आयोजन किया, आईवी वर्ल्ड स्कूल में “ट्विस्ट द टेल” – बसंत पंचमी पर पतंग निर्माण गतिविधि का रंगारंग आयोजन, रचनात्म...
Translate

पंजाब, बाइक ठीक करवाने के लिए घर से निकले युवक को मारी गोली, फैली सनसनी,

punjab-amritsar-firing-case-update-two-brothers-involved-case-register-chawinda-devi-big-crime-news

.

.

PTB Big न्यूज़ अमृतसर : पंजाब के अमृतसर में एक बार फिर गोलियां चलने का मामला सामने आया है। इस घटना में एक युवक घायल हो गया। झगड़ा मामूली तकरार के बाद शुरू हुआ। फिलहाल घायल को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर है। पुलिस ने गोलियां चलाने वाले दो सगे भाइयों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

.

.

गोलियां चलाने की घटना अमृतसर के गांव चविंडा देवी की है। राम दिवाली निवासी जसपाल सिंह ने बताया कि वे अपनी बाइक ठीक करवाने के लिए चविंडा देवी बस स्टैंड के पास आया हुआ था। वहीं, दो सगे भाई नहला-देहला आ गए। पहले तो उससे आराम से बात करते रहे, लेकिन बाद में उन्होंने उससे लड़ना शुरू कर दिया। इसी बीच एक ने हथियार निकाला और उस पर गोली चला दी, जो उसके पैर पर लगी है।

.

punjab-amritsar-firing-case-update-two-brothers-involved-case-register-chawinda-devi-big-crime-news

.

.

थाना चविंडा देवी पुलिस थाने में दोनों भाइयों नेहला-देहला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि दोनों भाइयों की जसपाल के साथ किसी बात को लेकर बहस हो गई, जिसके बाद तैश में आकर दोनों युवकों ने जसपाल पर गोलियां चला दीं। गोली जसपाल के पैर पर लगी हैं। उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। दोनों भाइयों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

.

.

.

Latest News