PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

एचएमवी ने किया स्पोकन इंग्लिश व पर्सनेलिटी डिवेल्पमेंट कोर्स का आयोजन,

hmv-organized-spoken-english-and-personality-development-course

.

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : एच.एम.वी. कम्पीटीटिव एग्जामिनेशन हब की ओर से प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के दिशा-निर्देशन में 40 घंटे का स्पोकन इंग्लिश एवं पर्सनेलिटी डिवेलपमैंट कोर्स का आयोजन किया गया। कोर्स इंचार्ज श्रीमती रितु बजाज ने बताया कि इस कोर्स के दौरान एक विस्तृत पाठ्यक्रम को कवर किया गया

.

.

जिसमें बेसिक व्याकरण और शब्दावली, फिनैटिक्स, इंग्लिश बोलने और सुनने का अभयास, ग्रुप डिस्कशन, उच्चारण और उच्चारण में सुधार जैसे विषय शामिल रहे। प्रभावी शिक्षण को सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न शिक्षण विधियों जैसे इंटरैक्टिव चर्चाएं,

.

.

ऑडियो-वीडियो विजुअल सहायता और व्यावहारिक अभयास को भी इस कोर्स के दौरान शामिल किया गया। एच.एम.वी. कम्पीटीटिव हब की इंचार्ज श्रीमती बीनू गुप्ता ने बताया कि ऐसे कोर्स छात्राओं के दृष्टिकोण व सोच में साकारात्मकता विकसित करने में मदद करते हैं।

.

.

उन्होंने ऐसे कोर्स के आयोजन के लिए फैकल्टी को हमेशा प्रेरित और उत्साहित करने के लिए प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन का धन्यवाद किया। इस कोर्स से 51 छात्राएं लाभान्वित हुईं। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने कोर्स के सफल संचालन के लिए छात्राओं और कोर्स इंचार्जों को बधाई दी।

.

उन्होंने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि अंग्रेजी बोलने से आपका व्यक्तित्व निखरता है और यह छात्राओं की प्लेसमेंट में भी मदद करता है। इस कोर्स में सुश्री यामिनी कुकरेजा और सुश्री हिमानी भल्ला ने फैकल्टी इंचार्ज की भूमिका निभाई।

.

.