PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

पंजाब, दरगाह के मुख्य सेवादार का किया अज्ञात ने बेरहमी से कत्ल, फैली सनसनी,

punjab-amritsar-dargah-chief-sewadar-murder-police-action-big-news

.

.

PTB Big न्यूज़ अमृतसर : अमृतसर के गवाल मंडी इलाके में स्थित दरगाह के सेवादार की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मृतक की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी और वह बचपन से ही वहीं रह रहा था। जिसका नाम बलदेव सिंह था और उम्र 60-65 साल के बीच थी। बलदेव सिंह दरगाह की सेवा करते थे। पुलिस को आशंका है कि आरोपी पीछे की दीवार फांदकर अंदर आये और धारदार हथियार से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। दरगाह के पिछले दरवाजे से भाग गए।

.

.

.

बलदेव सिंह के परिवार का कहना है कि उनकी किसी के साथ कोई भी रंजिश नहीं थी। इलाका निवासियों के मुताबिक बलदेव सिंह का कभी किसी के साथ झगड़ा नहीं हुआ। हर कोई उनकी समान करता था। मौके पर पहुंची कंटोनमेंट थाने की पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। दरगाह में पीछे के रास्ते का गेट खुला था जबकि रोजाना वो गेट बंद होता। दरगाह से कुछ भी चोरी नहीं हुआ है और ना ही किसी के साथ कोई झगड़ा हुआ दिख रहा।

.

.

वहीं इस घटना की जानकारी देते हुए स्थानीय थाने के प्रभारी सुखिंदर सिंह ने बताया की चोर पीछे की दीवार फांदकर अंदर आए और सिर पर तेजधार हथियार मारकर कत्ल कर दिया। उसके बाद पीछे का ही गेट खोलकर फरार हो गए। पुलिस की ओर से परिवार वालों और आस पास से पूछताछ की जा रही है वहीं एरिया में लगे सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं।

.

.

.