PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

जालंधर शहर के प्रसिद्ध उद्योगपति और बड़े कारोबारियों ने की जालंधर के पुलिस कमिश्नर IPS Swapan Sharma से विशेष मुलाकात,

famous-industrialists-and-big-businessmen-of-jalandhar-city-met-ips-swapan-sharma-of-jalandhar

.

PTB City न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : जालंधर के पुलिस कमिश्नर आईपीएस स्वप्न शर्मा जोकि जालंधर में ट्रफिक, लॉ एंड आर्डर में सुधार के लिए किए जा रहे सख्त फैसलों से जालंधर की जनता से भारी समर्थन मिल रहा है। जालंधर शहर के सिस्टम के सुधार के लिए IPS Swapan Sharma से जालंधर शहर के प्रसिद्ध उद्योगपति और बड़े कारोबारी मिलने के लिए पहुंचे।

.

.

इस बैठक के दौरान उपस्थित सभी कारोबारियों ने पुलिस कमिश्नर द्वारा शहर के सिस्टम में सुधार हेतू लिए गए फैसलों की प्रशंसा की। इस दौरान कारोबारियों ने भी पुलिस कमिश्नर को आश्वस्त किया कि इस क्रम में वह हर तरह से पुलिस का सहयोग करेंगे। इस बैठक में उपस्थित सभी कारोबारियों ने सुझाव दिया कि सड़कों से अवैध कब्जे, या फड़ियां हटाना सराहनीय कदम है, लेकिन प्रशासन इन लोगों के लिए कोई जगह या ज़ोन डिसाईड करे ताकि इन गरीब लोगों का कारोबार भी चलता रहे।

.

.

इस दौरान कारोबारियों ने पुलिस कमिश्नर से छीनाझपटी, गुंडागर्दी जैसे घटनाओं को रोकने की भी अपील की। इस दौरान पुलिस कमिश्नर IPS Swapan Sharma ने सभी आये हुए कारोबारियों का थे दिल से धन्यवाद करते हुए कहा कि ये फैसले आम पब्लिक के हित के लिए ही लिए जा रहे हैं। पुलिस कमिश्नर आगे कहा कि इस सख्ती से आम पब्लिक को ही सुविधाएं मिलेंगी।

famous-industrialists-and-big-businessmen-of-jalandhar-city-met-ips-swapan-sharma-of-jalandhar

IPS Swapan Sharma ने आम पब्लिक से भी पुलिस का सहयोग करने की एहम अपील की है। उन्होंने कहा कि इस अभियान में हर व्यक्ति अपना योगदान दे तो शहर की बुरी हालत को दरुस्त किया जा सकता है। वहीं आईपीएस स्वपन शर्मा ने कहा कि अवैध कब्जे, बाधित यातायात हर व्यक्ति के लिए समस्या बनी हुई है, हर व्यक्ति, दुकानदार ये सहयोग करे कि

.

.

अपनी दुकान के बाहर सड़कों पर अपने प्रोडक्ट डिस्पले या वाहन न लगाए, ताकि यातायात सुचारू चलता रहे। पुलिस कमिश्नर ने संकेत देते हुए कहा कि आने वाले दिनों में शहर में सिस्टम सुधार और छीनाझपटी, गुंडागर्दी खत्म करने के लिए कमिश्नरेट पुलिस द्वारा वर्किंग की जा रही है, ताकि जल्द ही ये सामाजिक बुराई भी खत्म हो सके। पुलिस कमिश्नर ने हर नागरिक से सहयोग करने की अपील की है।

.

.

इस मुलाकात के दौरान एबी क्लार्क होटल से मनु कक्कड़, ट्रेसर शूज़ से नितिन कोहली, लवली ग्रुप से रमेश मित्तल, एचआर टूल्ज़ से सुदर्शन शर्मा, एजीआई ग्रुप से सुखदेव सिंह, वरिन्द्र सिंह, सीए मनोज सोनी, सीए राजीव मकोल, एम्बैसेडर होटल से अरोड़ा, राईस शैलर एसोसिएशन जयपाल मिड्डा, पकंज सिंघल, गौरव शूर, इंकम टेक्स एडवोकेट दिनेश सरना, शमिन्द्र उप्पल, अनिल मेहता (पाईप फिटिंग एसोसिएशन) आदि मुख्य रूप से उपस्थ्ति थे।

.