PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

जालंधर से लोकसभा सांसद सुशील रिंकू द्वारा की गई देश के रेल मंत्री से मुलाकात लाई रंग,

jalandhar-lok-sabha-mp-sushil-rinku-meeting-the-union-railway-minister-ashwini-vaishnav-vande-bharat-express-will-now-run-between-amritsar-and-new-delhi

.

अमृतसर, जालंधर से नई दिल्ली के बीच शुरू हो रही नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का इस दिन होने जा रहा है उदघाटन,

PTB Big न्यूज़ जालंधर : अमृतसर से नई दिल्ली के बीच शुरू हो रही नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का उदघाटन 30 दिसम्बर को होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ट्रेन के साथ 6 अन्य वंदे भारत गाड़ियों का शुभारंभ करेंगे। इसमें खास बात यह है कि पंजाब से होकर चलने वाली यह पहली वंदे भारत ट्रेन है, जो जालंधर तथा लुधियाना दोनों मुख्य स्टेशनों पर रुकेगी।

.

.

अमृतसर से यह गाड़ी सुबह 8.30 बजे चलकर 9.26 पर जालंधर तथा 10.16 पर लुधियाना, 11.34 पर अंबाला और दोपहर 1.50 पर पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। इसी प्रकार वापसी पर यह गाड़ी पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से दोपहर बाद 3.15 पर चलेगी, जो शाम 6.36 पर लुधियाना, 7.26 जालंधर तथा 8.35 पर अमृतसर पहुंचेगी। आने-जाने के दौरान सभी स्टेशनों पर दो मिनट का स्टापेज होगा। मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी अमृतसर नई दिल्ली से वंदे भारत ट्रेन के साथ-साथ अयोध्या-नई दिल्ली, दरभंगा नई दिल्ली, वैष्णो देवी-दिल्ली, कोयंबटूर-बेंगलोर, जालना-मुंबई वंदे भारत ट्रेन को झंडी को दिखा सकते हैं।

.

jalandhar-lok-sabha-mp-sushil-rinku-meeting-the-union-railway-minister-ashwini-vaishnav-vande-bharat-express-will-now-run-between-amritsar-and-new-delhi

.

आपको बता दें कि 30 दिसंबर से शुरू हो रही नई दिल्ली अमृतसर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को जालंधर में स्टॉपेज दिलवाने की मांग को लेकर बीत दिनों ही जालंधर से लोकसभा सांसद सुशील कुमार रिंकू केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले थे। इस मुलाकात के दौरान MP Sushil Rinku ने केंद्रीय रेल मंत्री से कहा था कि जालंधर प्रदेश की प्रमुख औद्योगिक नगरी है,साथ ही एनआरआई हब है। इस ट्रेन के जालंधर रुकने से यहां के उद्यमियों व्यापारियों और एनालाइज को काफी फायदा होगा जिन्हें जालंधर नई दिल्ली के बीच इस हाई स्पीड ट्रेन में सफर करने का मौका मिलेगा।

.

.

इस दौरान रिंकू ने मांग रखते हुए केंद्रीय रेल मंत्री से अनुरोध किया था कि अगर वंदे भारत लुधियाना व अंबाला स्टेशन पर स्टॉपेज है तो जालंधर में भी जरुर हो तो बहुत ही अच्छी बात होगी। इसका फायदा रेलवे को तो होगा ही साथ में स्थानीय लोगों के कीमती समय की भी बचत होगी। उन्होंने कहा कि इससे पहले नई दिल्ली कटरा के लिए जो बंदे भारत एक्सप्रेस चलाई गई थी उसे भी जालंधर में स्टॉपेज नहीं दिया गया था, जिससे यहां के लोग हताश हुए थे, इसलिए अब नई दिल्ली-अमृतसर वंदे भारत एक्सप्रेस में जालंधर को शामिल जरूर किया जाये।

.

.

.