PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां आज यानि शनिवार की सुबह फिर से गोलियां चलने से पुरे इलाके में सनसनीफेल गई है। इस दौरान मिली जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति पर 2 लोगों ने गोलियां चलाई गई हैं। जिसमें वह बाल-बाल बच गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त व्यक्ति अपने बेटे को छोड़कर घर लौट रहा था,
. ..
लेकिन जैसे ही वह सुन्नत कलां गांव में नूरमहल के पास पहुंचा तो पीछे से आए अज्ञात दो लोगों ने उस पर फायरिंग कर दी और घटनास्थल से भाग खड़े हुए। इस सनसनीखेज घटना की सुचना मिलते ही स्थानीय जालंधर देहात की CIA की टीमें और थाना नूरमहल की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची व आगे की जांच में जुट गई है। वहीं उक्त व्यक्ति द्वारा दिए गए बयानों के आधार पर पुलिस को जाँच के दौरान घटनाश्टल से चला हुआ खोल भी बरामद हुआ है।
. . .उक्त व्यक्ति ने बताया कि गोली चलाने वाला बिलगा के वड्डी पत्ती गांव का बलराज सिंह था। फ़िलहाल मामला पुराणी रंजिश का लग रहा है और पुलिस जाँच कर रही है। आपको यह भी बता दें की इससे पहले देर रात भी कुछ लोगों द्वारा अपने ही घर के सामने वाले घर में सोढल मंदिर जालंधर के पास पडते इलाके में गोलियां चलाई गई थी।
. . .








































