PTB News

Latest news
पंजाब : 450 करोड़ की पकड़ी ड्रग्स, 64 किलो हेरोइन के साथ 2 तस्कर किये गिरफ्तार, DGP गौरव यादव, डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों सहित साइकिलोथान में लिया हिस्सा, जिला वासियों से की नशे के खिलाफ एकजुट ... कैबिनेट ने दी 1000 पुलिस कॉस्टेबल भर्ती को मंजूरी, देश की सबसे बड़ी कंपनी TCS के कर्मचार‍ियों पर लगे गंभीर इल्जाम, दर्ज हुई 9 FIR, जाने पूरा मामला, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की छात्रा ने GNDU में पहला स्थान हासिल किया, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿੱਚ ਅੰਬੇਡਕਰ ਜੈਯੰਤੀ ਮੌਕੇ ਵਿਸ਼ੇਸ ਲੈਕਚਰ, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की छात्रा सिमरनप्रीत कौर ने ASMITA अंडर-13 नेशनल फुटबॉल लीग सेमी... पंजाब में स्कूल टीचर पर फेंका एड्सग्रस्त भांजे ने तेजाब, चेहरा झुलसा, 2 बच्चे भी आए चपेट में, जालंधर के Swami Sant Dass Public School में छात्रों में हुई खूनी झड़प, तेजधार हथियारों से किया हमला,... NSA हटने के बावजूद! हाईकोर्ट ने दिया जेल में बंद सांसद अमृतपाल को लेकर बड़ा आदेश

पंजाब में हुआ भयानक सड़क हादसा, पंजाब पुलिस के सीनियर अधिकारी के भांजे सहित दो की हुई दर्दनाक मौत,

speeding-car-collides-with-divider-two-died-in-bathinda-big-accident

.

.

PTB Sad न्यूज़ बठिंडा : पंजाब से एक दुःखद ख़बर सामने आ रही है। जहां के अधीन पड़ते बठिंडा में बीते शुक्रवार की देर रात माल रोड पर एक तेज रफ्तार होंडा सिटी कार डिवाइडर से टकराने के बाद यूनिपोल के साथ टकरा गई। इस भयानक हादसे में दो युवकों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतकों में पंजाब के एडीजीपी लॉ एंड आर्डर गुरिंदर ढिल्लों का भांजा अमोलवीर और राजन जस्सल शामिल हैं।

.

.

.

वहीं संकेत एवं रिधम गंभीर रूप में घायल हो गए। दोनों का उपचार एक निजी अस्पताल में चल रहा है। चारों युवक आदेश यूनिर्वसिटी में पढ़ते थे। जानकारी के अनुसार अमोलवीर सिंह अपने दोस्त राजन जस्सल, संकेत, रिधम के साथ शुक्रवार देर रात को माल रोड पर अपनी होंडा सिटी कार में जा रहा था। तेज रफ्तार के कारण गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया। असंतुलित होकर गाड़ी सबसे पहले डिवाइडर के साथ टकराई और फिर यूनिपोल में जा भिड़ी।

.

.

टक्कर इतनी तेज थी कि गाड़ी की ड्राइवर साइड पूरी तरह से क्ष्रतिग्रस्त हो गई और ड्राइवर सीट पर बैठे अमोलवीर सिंह ढिल्लों औैर और बगल में बैठे राजन जस्सल की मौके पर ही मौत हो गई। कार की पिछली सीट पर बैठे संकेत एवं रिधम इस हादसे में गंभीर घायल हो गए। इस घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस एवं स्थानीय लोगों ने घायलों को प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया जहां पर उनका उपचार चल रहा। दोनों मृतक युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया गया है।

.

.

.

Latest News