PTB News “शिक्षा” : ला ब्लॉसम्स स्कूल जालंधर के परिसर में छोटे साहिबजादों को समर्पित शहीदी सप्ताह का आयोजन किया गया। इस अवसर बच्चों को सिक्ख समाज के स्वर्णिम इतिहास से रूबरू करवाया गया। विशेष सभा में बच्चों को बताया गया कि हिंदु धर्म की रक्षा के लिए गुरु तेग बहादुर जी ने अपना बलिदान दिया।
..
उन्हीं के पद चिन्हों पर चलते हुए गुरु गोबिंद सिंह जी के चार साहिबजादों बाबा अजीत सिंह, जुझार सिंह, जोरावर सिंह,फतह सिंह और माता गुजरी जी ने अपना बलिदान दिया। इस तरह अपने देश और धर्म की खातिर गुरु गोबिंद सिंह जी का पूरा परिवार शहीद हो गया। विद्यार्थियों को चार साहिबजादे की विडियो दिखाकर उनकी शहादत की जानकारी दी गई।
. . .इस अवसर पर बच्चों ने चार साहिब जादों की जीवनी को कविताओं के माध्यम से सुनाया। इस सप्ताह उनकी अविस्मरणीय शहादत को विद्यार्थियों ने पूरे जोश और दुख के साथ याद किया। इस अविस्मरणीय अवसर पर विद्यालय की निर्देशिका वंदना मड़िया ने गुरु गोबिंद सिंह जी, उनके चार साहिबजादें और माता गुजारी के त्याग , बलिदान और आस्था को याद करते हुए कहा कि चार साहिबजादों की शहादत सिक्ख इतिहास का महत्वपूर्ण और अभिन्न अंग है। भारत के हर देशवासी को चार साहिबजादों की शहादत को श्रद्धांजलि देनी चाहिए।
. .








































