PTB News

Latest news
पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थी का जेईई एडवांस्ड - 2026 में शानदार प्रदर्शन, कसोल फायरिंग Case : वारदात के बाद विदेश भागने की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने किया पंजाब से गिरफ्तार UPI से लेकर गैस सिलेंडर व गाड़ियों की कीमत तक, आज से हुए बड़े बदलाव, IPL फाइनल के बाद, गुजरात टाइटंस की बस में शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी जालंधर सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप-बेटे पर किया GYM मालिक ने साथियों सहित हमला स्मार्ट पुलिसिंग! E-Challan प्रणाली की हुई शुरुआत DGP पंजाब ने की समीक्षा

अब Police में भर्ती नहीं होगा आसान, सभी वर्गों के लिए बढ़ाई गई एक इंच लंबाई, सरकार ने नियमों में भी किया बदलाव,

hp-police-constable-recruitment-height-increased-by-one-inch-for-all-categories-government-revised-recruitme-shimla-himachal-pardesh

.

PTB Big न्यूज़ शिमला : हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले पुलिस कांस्टेबल की भर्ती होगी। भर्ती में सभी वर्गों के लिए एक एक इंच लंबाई बढ़ाई गई है। भर्ती के लिए सरकार ने कुछ बदलाव किए हैं। सामान्य वर्गों के लिए पुरुष भर्ती के लिए लंबाई 5.6 फीट, आरक्षित वर्गों के लिए 5.4, महिलाओं के लिए 5.2 फीट रखी गई है। पुलिस मुख्यालय 1228 पदों को भरने की औपचारिकताएं पूरी करे में जुटा है। संशोधित पुलिस भर्ती में महिलाओं को 30 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा।

.

.

इससे पहले महिलाओं को भर्ती में 25 फीसदी का आरक्षण दिया जाता रहा है। प्रदेश सरकार ने महिलाओं को राहत देने के लिए नियमों में संशोधन किया है। लोकसेवा आयोग के माध्यम से यह भर्ती होगी। पुलिस मुख्यालय की ओर से इसके लिए 15 दिन के भीतर आपत्ति और सुझाव मांगे गए हैं। उल्लेखनीय है कि पुलिस की भर्ती काफी समय से लटकी थी। कांग्रेस सरकार ने इस प्रक्रिया को शुरू किया है।

.

.

पुरुष अभ्यर्थियों को 1500 मीटर दौड़ साढ़े पांच मिनट तक पूरी करनी होगी। महिलाओं के लिए 800 मीटर दौड़ होगी। यह उन्हें 3 मिनट 45 सेकंड में पूरा करना होगा। पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 1.35 मीटर और महिलाओं के लिए 1.10 मीटर ऊंची कूद में भाग लेना होगा। इसके लिए उन्हें तीन प्रयास मिलेंगे। पुरुषों को 4 मीटर और महिलाओं को 3 मीटर लंबी छलांग लगानी होगी। 

.

.

इसके अलावा पुरुषों को 100 मीटर की दौड़ 14 सेकंड और महिलाओं को 17 सेकंड के भीतर पूरी करनी होगी। पुलिस कांस्टेबल में भर्ती के इच्छुक अभ्यर्थियों को लंबाई के अंक भी मिलेंगे। पुरुषों में 5 फीट 7 इंच से कम अभ्यर्थी को कोई अंक नहीं मिलेगा। 5 फीट 7 इंच से 5 फीट 8 इंच से कम को 1 अंक, 5 फीट 8 इंच और 5 फीट 9 इंच से कम को 2 अंक, 5 फीट 9 इंच से 5 फीट 10 इंच से कम को 3 अंक,

.

.

5 फीट 10 इंच से 5 फीट 11 इंच से कम को 4 अंक, 5 फीट 11 इंच से 6 फीट से कम को 5 अंक और 6 फीट और उससे ऊपर को 6 अंक मिलेंगे। पुलिस भर्ती में एनसीसी प्रमाणपत्र के अंक मिलेंगे। ए सर्टिफिकेट वाले को 1 अंक, बी सर्टिफिकेट वाले को 2 अंक और सी सर्टिफिकेट वाले को 4 अंक मिलेंगे। यदि किसी अभ्यर्थी के पास सभी प्रमाणपत्र होंगे तो उसे 4 अंक दिए जाएंगे।

.

Latest News