PTB Crime न्यूज़ जालंधर : जालंधर के अधीन पड़ते थाना मकसूदां के अधीन आते गांव नूरपुर अड्डे के समीप 3 मोटरसाइकिल सवार लुटेरों ने एक कंटेनर ड्राइवर को तेजधार हथियारों से घायल कर मोबाइल तथा नकदी लूट कर मौके से फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार कंटेनर ड्राइवर सतविन्द्र (23) यू.पी. से आर्मी रंग की वर्दियां लोड करके पठानकोट कैंट जा रहा था कि गत देर रात करीब 2.30 बजे जब वह गांव नूरपुर के समीप पहुंचा तो उसे 3 मोटरसाइकिलों पर सवार 6 युवकों ने घेर कर रोक लिया तथा उसे तेजधार हथियारों से घायल कर दिया।
. .मिली जानकारी के अनुसार सतविन्द्र की कलाई तेजधार हथियारों के वार के कारण काफी कट गई तथा वे देर रात ट्रक के समीप तड़पता रहा। सूत्रों के अनुसार पीछे से एक अन्य कोई ट्रक ड्राइवर जा रहा था जिसने देखा कि कोई व्यक्ति तड़प रहा है तथा वे उसके समीप रूका तथा देखा कि सतविन्द्र काफी गंभीर रूप से घायल है तथा सुनसान जगह पर ट्रक लगा कर खड़ा है। ट्रक ड्राइवर ने सतविन्द्र को कहा कि वे धीरे-धीरे उसके पीछे ट्रक लगा ले तथा वे उसे किसी सुरक्षित स्थान पर छोड़ देता है।
.
.सतविन्द्र को उक्त ड्राइवर ने रायपुर के समीप एक ढाबे पर छोड़ दिया। सतविन्द्र ने ढाबे के मालिक के फोन से अपने भाई को यू.पी. में फोन कर सारी बात बताई तथा उसके भाई ने गूगल पर सर्च कर इलाज के लिए अस्पताल ढूंढा तथा अस्पताल अपने भाई के इलाज के लिए कहा। अस्पताल के डाक्टर ने उसी समय बताए हुए स्थान पर एम्बुलेंस को भेजा तथा उसे इलाज के लिए पठानकोट बाईपास के समीप दाखिल किया।
. .डाक्टरों ने सतविन्द्र को लगी चोट के चलते आप्रेशन करने को कहा तथा उसके भाई ने यू.पी. से डाक्टर के बताए बैंक अकाऊंट में पैसे डाले तथा बाद देर रात उसका आप्रेशन शुरू हुआ। सूत्रों के अनुसार सतिवन्द्र के पास न तो उसका मोबाइल फोन तथा पर्स मिला। इस संबंध में जब ए.एस.आई. जतिन्द्र शर्मा से बात की तो उन्होंने कहा कि इस बारे उन्हें कोई सूचना नहीं है तथा वे अपने स्तर पर अस्पताल में जाकर वैरीफाइ करेंगे तथा इस बारे तभी कुछ कह सकेंगे।
. . .








































