PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

जालंधर, एक ओर लूट, फिल्मी स्टाइल में लुटेरों ने वारदात को दिया अंजाम, हादसे में पीड़ित और लुटेरों की पलटी गाड़ियां, आरोपी फरार,

major-incident-jalandhar-robbers-committed-the-crime-at-gun-point-filmy-style-big-news

.

PTB Crime न्यूज़ जालंधर : जालंधर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां लुटेरों ने फ़िल्मी स्टाइल में एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। मामला होशियारपुर जालंधर मुख्य मार्ग पर उदेसियां के पास का बताया जा रहा है। जहां अलसुबह करीब 2 बजे के पास लुटेरों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया ओर मौके से भागने में कामयाब हो गए।

.

.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हिमाचल के युवकों की कार का पीछा करते हुए होशियारपुर जालंधर मुख्य मार्ग पर उदेसियां के पास कार सवार लुटरों ने टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी भयानक थी की दोनों करें पलट कर खेतों में जा गिरी। इस बीच दोनों गाड़ियों के पलटने के बाद लुटेरों ने अपनी गाड़ी वहीं छोड़ दी और हिमाचल से आ रहे युवकों से नकदी, सोना और मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए।

.

लुटेरों द्वारा फिल्मी स्टाइल में वारदात को अंजाम देने की इस घटना के बाद हिमाचल के युवक सहम गए ओर तुरंत किसी तरह से आसपास के लोगों व पुलिस को इस वारदात की सुचना दी। वहीं पुरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए हिमाचल निवासी सूरज कुमार ने बताया कि वह अमृतसर स्थित श्री दरबार साहिब में माथा टेककर वापिस आ रहे थे।

.

.

इस दौरान जब वह किशनगढ़ के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही एक कार सवार युवकों जोकि लुटेरे थे ने जालंधर का रास्ता पूछा। उन्होंने कहा कि जब उन्हें रास्ता बताया तो उक्त लुटेरों ने उनसे सामान लूटने की कोशिश की थी, हालांकि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो युवकों ने गाड़ी भगा ली, लेकिन बाद में वहीं लुटेरे उनके पीछे लग गए और जब वह किसी तरह से उदेसियां के पास पहुंचे तो उन्हीं लुटेरों ने कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों कारें खेतों में जा गिरी।

.

.

इस दौरान पीड़ित ने यह भी बताया कि लुटेरों ने पिस्तौल के बल पर उनसे जाते समय नकदी, सोना और मोबाइल फोन लूट लिया ओर भाग गए। इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची व मामले की जाँच में जुट गई है। आपको यह भी बता दें कि 5 लुटेरों ने लूट की दो वारदातों को देर रात अंजाम दिया, जिनमें यह घटना भी शामिल थी, जहां आरोपियों की कार टक्कर के बाद पलट गई। इससे पहले आरोपियों ने गांव उदेसियां के पास पेट्रोल पंप पर गोलियां चलाकर एक आढ़ती की कार छीन ली जिसमें वह फरार हुए थे। यह दोनों दोनों वारदातें थाना आमदपुर एरिया में हुई हैं।

.

.