PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

लुधियाना कि सबसे बड़ी टेक्सटाइल कंपनी में पड़ी ED की रेड, 1530 करोड़ रूपये की धोखाधड़ी से जुड़ा है मामला,

punjab-ludhiana-ed-raids-sel-textile-limited-bank-fraud-case-director-neeraj-saluja-arrested

.

PTB Big न्यूज़ लुधियाना : 1530 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी के मामले में आज एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) की पंजाब के लुधियाना में कंपड़ कंपनी मेसर्स SEL टेक्सटाइल लिमिटेड पर छापेमारी की जा रही है। आज यानि शुक्रवार की सुबह से ही ED की टीम कंपनी के करीब 13 परिसरों में रेड कर चुकी है, जिसमें कई आवासीय, वाणिज्यिक और औद्योगिक संपत्तियां लुधियाना और शहीद भगत सिंह नगर में शामिल हैं।

.

.

ED के अधिकारी अर्धसैनिक बल के साथ अलग-अलग टीमें बनाकर ये छापेमारी कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि यह कार्रवाई केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) द्वारा कंपनी के खिलाफ बैंक धोखाधड़ी मामले में जांच के संबंध में सूचना रिपोर्ट (ECIR) का अनुसरण है। CBI ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया था। जिसमें दावा किया गया था कि कंपनी ने 1530 करोड़ की धोखाधड़ी की है।

.

विशेष रूप से ED ने फरवरी 2023 में 828 करोड़ की संपत्ति अटैच की थी। जिसमें लुधियाना, श्री मुक्तसर साहिब, शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर) अलवर और हिसार में भूमि, भवन और मशीनरी शामिल हैं। ED की अब तक की जांच में पता चला है कि SEL टेक्सटाइल्स लिमिटेड ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के नेतृत्व वाले बैंकों के संघ से ली गई ऋण राशि का दुरुपयोग किया था।

.

.

मामले में 14 अगस्त, 2020 को भी CBI ने कंपनियों के डायरेक्टर्स के घरों और दफ्तरों में रेड की थी। कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए थे। आरोपियों के लुक आउट सर्कुलर भी जारी किए गए थे। जांच के दौरान CBI ने कई लोगों से पूछताछ की थी। वहीं, एक डायरेक्टर नीरज सलूजा को गिरफ्तार कर लिया था। बैंक लोन की भारी रकम को आरोपियों ने अपनी संबंधित पार्टियों में लगा दिया।

.

वहीं, बाद में ‘एडजस्टमेंट इंट्रीज’ दर्ज की गईं। वहीं, आरोपियों ने कथित रूप से गैर-प्रतिष्ठित सप्लायर्स से मशीनरी की खरीद दिखाई और अधिक रकम के इनवॉइस और बिल दिखाए। इसके अलावा CC लिमिट (स्टॉक, फिनिस्ड गुड्स आदि) के रूप में प्राइमरी सिक्योरिटी की भारी रकम में आरोपियों ने गड़बड़ी की, ताकि बेचे सामान की सेल प्रोसीड्स के रूप में बैंक रकम को अनुचित ढंग से इस्तेमाल कर सकें।

.

SEL टेक्सटाइल्स लिमिटेड की मलोट, नवांशहर, नीमराना (राजस्थान) और हांसी (हिसार) में यूनिट हैं। यह ऊन, फैब्रिक आदि के निर्माण से जुड़ी कंपनी है। CBI ने मामले में 14 अगस्त, 2020 को CBI ने कंपनियों के डायरेक्टर्स के घरों और दफ्तरों में रेड की थी। कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए थे। आरोपियों के लुक आउट सर्कुलर भी जारी किए गए थे। जांच के दौरान CBI ने कई लोगों से पूछताछ की थी। वहीं एक डायरेक्टर नीरज सलूजा को गिरफ्तार कर लिया था।

.