PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर व PM मोदी को पूर्व क्रिकेटर व राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने क्या कहा,

former-cricketer-aap-mp-harbhajan-singh-congratulate-pm-narendra-modi-shri-ram-mandir-ayodhya-jalandhar

.

PTB Big न्यूज़ जालंधर : पूर्व क्रिकेटर व आम आदमी पार्टी के पंजाब से राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देशवासियों को अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की शुभकामनाएं दी हैं। सांसद हरभजन सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो को शेयर किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें राम लला से मुलाकात का इंतजार है।

.

former-cricketer-aap-mp-harbhajan-singh-congratulate-pm-narendra-modi-shri-ram-mandir-ayodhya-jalandhar

.

सांसद हरभजन ने कहा कि अब कुछ ही दिन बाकी बचे हैं। जब उनकी भी राम लला के साथ सीधी-साक्षात मुलाकात होगी। हम सब भारत वासियों के लिए ये बहुत बड़ा दिन है। सभी राम भक्तों को मेरा प्रणाम। 22 जनवरी को हम सभी के राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा होनी है। आपकी तरह मैं भी 22 जनवरी का इंतजार कर रहा हूं। ये एक ऐतिहासिक दिन है और पूरे विश्व का सपना पूरा होने जा रहा है। पूरे भारत वासियों में खुशी की लहर है।

.

.

सांसद हरभजन सिंह ने बधाई संदेश में पहली बधाई प्रधानमंत्री को दी। उन्होंने कहा कि मैं सबसे पहली बधाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देना चाहता हूं और आप सभी को बहुत शुभकामनाएं। ये एक ऐसा मंदिर बनने जा रहा है, जहां बहुत सारे लोग आएंगे और श्रीराम के दर्शन करके निहाल होकर जाएंगे। भगवान राम हम सब पर कृपा बनाए रखें।

.

former-cricketer-aap-mp-harbhajan-singh-congratulate-pm-narendra-modi-shri-ram-mandir-ayodhya-jalandhar

.

अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कार्यक्रम के लिए देशभर में उत्साह है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी को देशवासियों से दीये जलाने की अपील कर चुके हैं। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम देश के हर गांव में लाइव (सीधा प्रसारण) दिखाया जाएगा। आजादी के बाद देश में सबसे बड़ा कार्यक्रम होने जा रहा है।

.

.