PTB News

Latest news
पंजाब : 450 करोड़ की पकड़ी ड्रग्स, 64 किलो हेरोइन के साथ 2 तस्कर किये गिरफ्तार, DGP गौरव यादव, डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों सहित साइकिलोथान में लिया हिस्सा, जिला वासियों से की नशे के खिलाफ एकजुट ... कैबिनेट ने दी 1000 पुलिस कॉस्टेबल भर्ती को मंजूरी, देश की सबसे बड़ी कंपनी TCS के कर्मचार‍ियों पर लगे गंभीर इल्जाम, दर्ज हुई 9 FIR, जाने पूरा मामला, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की छात्रा ने GNDU में पहला स्थान हासिल किया, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿੱਚ ਅੰਬੇਡਕਰ ਜੈਯੰਤੀ ਮੌਕੇ ਵਿਸ਼ੇਸ ਲੈਕਚਰ, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की छात्रा सिमरनप्रीत कौर ने ASMITA अंडर-13 नेशनल फुटबॉल लीग सेमी... पंजाब में स्कूल टीचर पर फेंका एड्सग्रस्त भांजे ने तेजाब, चेहरा झुलसा, 2 बच्चे भी आए चपेट में, जालंधर के Swami Sant Dass Public School में छात्रों में हुई खूनी झड़प, तेजधार हथियारों से किया हमला,... NSA हटने के बावजूद! हाईकोर्ट ने दिया जेल में बंद सांसद अमृतपाल को लेकर बड़ा आदेश

पंजाब के मुख्यमंत्री ने मुकेरियां बस हादसे पर जताया दुःख, पुलिस कर्मचारियों के परिवारों के लिए किया यह ऐलान,

cm-punjab-bhagwant-mann-expressed-grief-over-mukerian-bus-accident-announced-to-give-rs-1-crore-to-families-of-police-employees

.

PTB Big न्यूज़ मुकेरियां : मुकेरियां में आज हुए एक भयानक सड़क हादसे के दौरान पंजाब पुलिस के 4 कर्मचारियों की मौत हो गई है, जबकि 20 से ज्यादा पुलिस कर्मचारी घायल हो गए हैं। इस घटना पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दुख साझा करते हुए कहा कि आज मुकेरियां में एक सड़क हादसे में हमारे पंजाब पुलिस के 4 जवानों की जान चली गई।

.

.

पॉलिसी के मुताबिक पंजाब सरकार की ओर से 1 करोड़ रुपए की सहायता राशि और एचडीएफसी बैंक द्वारा परिवारों को 1 करोड़ रुपए की बीमा राशि दी जाएगी। पंजाब पुलिस हमारा गौरव है और हम हमेशा अपने बहादुर जवानों के परिवारों के साथ खड़े हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि सड़क दुर्घटना में पुलिसकर्मियों की जान जाना दुर्भाग्यपूर्ण है और यह राज्य तथा पीड़ित परिवारों के लिए बहुत बड़ी क्षति है।

.

.

उन्होंने कहा कि इस सहायता राशि में से एक करोड़ रुपए राज्य सरकार अनुग्रह राशि के रूप में देगी, जबकि एक करोड़ रुपए का बीमा भुगतान एचडीएफसी बैंक द्वारा किया जाएगा। सीएम मान ने कहा कि पुलिस कर्मियों के परिवारों को वित्तीय सहायता सैनिकों (सशस्त्र बलों, अर्धसैनिक बलों और पुलिस कर्मियों) और उनके परिवारों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता के अनुरूप है।

.

.

आपको यह भी बता दें, जालंधर PAP से गुरदासपुर जा रही पंजाब पुलिस की एक बस होशियारपुर के मुकेरिया में आगे चल रहे ट्राले से जा टकराई, जिसमें 4 पुलिस कर्मचारियों की मौत हो गई है, जबकि 20 से ज्यादा पुलिस कर्मचारी घायल हो गए हैं।

.

.

Latest News