PTB Big न्यूज़ जालंधर : पंजाब के जालंधर में मुख्यमंत्री भाल यात्रा के पोस्टर लगाए गए हैं। दरअसल, जालंधर के डीसी ऑफिस के मुख्य द्वार पर मुख्यमंत्री भाल यात्रा के पोस्टर लगाए गए हैं। भाल एक पंजाबी शब्द है, जिसका मतलब ढूंढना होता है। इसके मुताबिक, डीसी ऑफिस के बाहर मुख्यमंत्री ढूंढो यात्रा के पोस्टर लगाए गए हैं।
. .पोस्टर अत्यधिक A4 साइज के पेपर पर निकल कर प्रिंट किए गए हैं, जिन्हें सेलो टेप के साथ चिपकाया गया है। 2 दिन के साप्ताहिक अवकाश के बाद जिला प्रशासनिक कार्यालय खुला है और फिलहाल किसी ने भी इन पोस्टरों का नोटिस नहीं लिया है। पोस्टर लगे होने की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मचा और तत्काल कर्मचारियों को पोस्टर हटाने के लिए भेजा गया।
.
आपको यह भी बता दें आज यानि 22 जनवरी 2024 को जहां पुरे विश्व में श्री राम लल्ला जी की अयोध्या में राम मंदिर में हो रही प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में जहां देश भर में छुट्टी और आधे दिन की छुट्टी की घोषण सर्कार व गैर सरकारी संस्थानों द्वारा की गई थी।
. .ऐसे में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ना तो इस दौरान छुट्टी की आस लेकर बैठे सरकारी कर्मचारियों व शिक्षा संस्थानों में छुट्टी की घोषणा भी नहीं की और ना ही देश वासियों को राम लल्ला जी की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में कोई बधाई संदेश दिया। यही नहीं वह दी दिनों से कहीं नजर भी नहीं आये ऐसे में आदेश लगाया जा रहा है की किसी राम भक्त द्वारा या
.विरोधियों द्वारा यह पोस्टर लगाकर पंजाब सरकार की इस तरह हिन्दुओं की आस्था के साथ भेद भाव करने को लेकर यह पोस्टर लगाया गया हो। जोकि अब चर्चा का विषय बना हुआ है, क्योंकि राम भक्तों को दो दिन से आस थी की पंजाब सरकार यानि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 22 जनवरी 2024 को छुट्टी की घोषणा जरूर करेंगे
. .जिसके लिए 21 जनवरी यानि रविवार तक सरकारी कर्मचारी व शिक्षा संस्थान असमंजस में रहे और देर रात तक कई निजी शिक्षा संस्थानों ने अपने तोर पर छुट्टी की घोषण भी कर दी। जिसका असर आने वाले लोकसभा चुनावों में पंजाब सरकार को देखने को जरूर मिलेगा।







































