PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

एच.एम.वी. की छात्राओं ने पेंटिंग प्रतियोगिता से मनाई नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयन्ती,

hmv-commemorates-netaji-subhash-chandra-bose-jayanti-with-painting-competition

.

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर के पीजी विभाग पोलिटिकल साइंस के लीगल लिटरेसी क्लब द्वारा जिला लीगल सर्विसिस अथारिटी जालंधर के सहयोग से नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती के अवसर पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन की अध्यक्षता में किया गया।

.

.

.

इस प्रतियोगिता में पोलिटिकल साइंस विभाग के यूजी व पीजी विभाग की छात्राओं ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य भारत के महान लीडर नेताजी सुभाष चंद्र बोस को क्रिएटिव रूप से श्रद्धांजलि देना था। इस प्रतियोगिता से छात्राओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच प्रदान किया गया।

.

.

प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने छात्राओं को शुभकामनाएं दी तथा उनकी प्रतिभा की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि नेता जी सच्चाई, ईमानदारी व परित्याग की मूर्ति थे। विभागाध्यक्ष व लीगल लिटरेसी क्लब की इंचार्ज श्रीमती अलका ने भी अपने विचार सांझे किए। उन्होंने सभी प्रतिभागियों, फैकल्टी सदस्यों का धन्यवाद किया।

.

.

.