PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

पंजाब में हुई 4167 करोड़ की जीएसटी की चोरी, 61 लोगों को पकड़ा, ऐसे हुआ खुलासा,

punjab-taxation-department-detected-gst-evasion-of-rs-4167-crore-in-last-five-years-big-news

.

.

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब के कराधान विभाग ने पंजाब में पिछले पांच साल में 4167 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी का पता लगाया है। इसमें से कराधान विभाग 1171 करोड़ रुपये की वसूली भी कर चुका है। केंद्र सरकार की तरफ से जारी आंकड़ों में इसका खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार अलग-अलग मामलों में इस दौरान करीब 61 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया।

.

.

इसके अलावा पिछले साल विभाग की तरफ से फर्जी पंजीकरण व बिलिंग चेक करने के लिए एक विशेष अभियान भी चलाया गया था। केंद्र सरकार की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2019-20 में 296 करोड़ रुपये जीएसटी चोरी का पता लगा, जिसमें से 200 करोड़ वसूल कर लिए गए। इस दौरान 4 लोगों की गिरफ्तारी भी हुई। वर्ष 2020-21 में 715 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी के मामले सामने आए,

.

.

.

जिसमें से 299 करोड़ रुपये वसूल कर लिए गए और 25 लोगों की गिरफ्तारी हुई। वर्ष 2021-22 में 1522 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का पता चला और इसमें 164 करोड़ रुपये वसूल कर लिए गए। 27 लोगों की गिरफ्तार हुई। अगर वर्ष 2022-23 की बात की जाए तो इस वर्ष अलग-अलग मामलों में 3 लोगों की गिरफ्तारी हुई। साथ ही 481 करोड़ रुपये जीएसटी चोरी का पता लगा और 145 करोड़ रुपये वसूले गए।

.

.