PTB Business न्यूज़ नई दिल्ली : अगर आप सोने में निवेश (Gold Investment) करने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए एक गुड न्यूज है. सरकार आपको सस्ते रेट पर सोने की खरीद का सुनहरा मौका दे रही है.आप सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (Sovereign Gold Bond) के जरिये घर बैठे सस्ता सोना खरीद सकते है. यहां सोना आपको बाजार से भी कम कीमत पर मिलेगा.
. .सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम (Sovereign Gold Bond Scheme) में आप कैसे निवेश कर सकते हैं और इसमें निवेश करना आपके लिए कितना फायदेमंद है ये जानना भी बेहद जरूरी है. तो चलिए आपको डिटेल में बताते हैं कि आप इस मौके का फायदा उठाकर सस्ते रेट पर सोने की खरीद कैसे कर सकते हैं. दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम (Sovereign Gold Bond Scheme 2023-24) के सीरीज 4 का ऐलान कर दिया है,
.
.जिसमें निवेश करने के लिए आज यानी सोमवार यानी 12 फरवरी से अप्लाई कर सकते हैं. यह इश्यू 12 फरवरी से 16 तारीख तक यानी पांच दिनों के लिए खुली रहेगी. आरबीआई ने एक बयान में कहा कि गोल्ड बॉन्ड का मूल्य 6,263 रुपये प्रति ग्राम है. इसमें ऑनलाइन आवेदन करने और डिजिटल पेमेंट करने वाले निवेशकों को अंकित मूल्य से 50 रुपये प्रति ग्राम की छूट देने का फैसला किया है. आरबीआई ने कहा कि ऐसे निवेशकों के लिए गोल्ड बॉन्ड का इश्यू 6,213 रुपये होगा.
. .केंद्रीय बैंक दरअसल भारत सरकार की तरफ से बॉन्ड जारी करता है. ये निवासी व्यक्ति, हिंदू अविभाजित परिवार (HUF), ट्रस्ट, विश्वविद्यालयों और चैरिटेबल संस्थाओं को ही बेचे जा सकते हैं. सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम में कोई व्यक्ति, HUF 4 किलोग्राम तक अधिकतम निवेश कर सकता है. जबकि ट्रस्ट और दूसरी ही ऐसी संस्थाओं के लिए अधिकतम निवेश 20 किलोग्राम है.
. .एसजीबी यानी सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड को आप शेड्यूल कमर्शियल बैंकों (स्मॉल फाइनेंस बैंकों, पेमेंट बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को छोड़कर), स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (SHCIL), नामित डाकघरों और स्टॉक एक्सचेंजों – नेशनल स्टॉक एक्सचेंज इंडिया लिमिटेड(NSE), बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज लिमिटेड (BSE) के माध्यम से खरीद सकते हैं.
.







































