PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

पंजाब पुलिस में तैनात ASI की पत्नी से हुई लूट, पुलिस कर्मचारियों का परिवार भी नहीं अब सेफ,

punjab-gurdaspur-asi-wife-robbery-big-crime-news

.

.

PTB Big न्यूज़ गुरदासपुर : गुरदासपुर में चोरी व लूटपाट की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। ताजा मामले में घर से सामान लेने के लिए बाजार गई एएसआई की पत्नी से लुटेरे पर्स छीनकर फरार हो गए। पर्स में 4 हज़ार रुपए की नकदी और एक मोबाइल फोन था। पीड़िता के अनुसार, लुटेरे युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे और नकाब पहन रखा था। लूट के बाद वह जहाज चौक की और भाग गए।

.

.

जानकारी देते हुए पीड़ित महिला शुभलता ने बताया कि वह बुधवार की देर शाम को घर से सामान लेने के लिए बाजार गई थी। जब वह घर वापस लौट रही थी तो हनुमान चौक के पास बाइक सवार दो नकाबपोश युवक उसका पर्स छीनकर मौके से फरार हो गए। उन्होंने बताया कि पर्स में 4 हज़ार रुपए की नकदी और एक मोबाइल फोन था। राहगीरों ने भी बताया कि उन्हें एक महिला के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी थी।

.

.

.

जब हमने महिला से बात की तो उन्होंने बताया कि दो लुटेरे उनका पर्स छीनकर भाग गए हैं। उन्होंने लुटेरों का पीछा करने की कोशिश भी की, लेकिन लुटेरे तब तक वहां से भाग चुके थे। वहीं पीड़ित महिला के पति विजय कुमार ने बताया कि वह पंजाब पुलिस में एएसआई है और कचहरी में तैनात है। उन्होंने कहा कि, हालात इतने बुरे हो चुके हैं कि पुलिस कर्मचारियों का परिवार तक सेफ नहीं है। उन्होंने मांग की है कि इन लुटेरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।

.

.

.