PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

सेंट सोल्जर इंस्टिट्यूट ओफ़ होटल मैनज्मेंट में हिमाचली धाम का आयोजन,

himachali-dham-by-st-soldier-hotel-management-college

.

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : सेंट सोल्जर इंस्टिट्यूट ओफ़ होटल मैनज्मेंट में हिमाचली धाम का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि ग्रुप चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा थे, उनका स्वागत , समूह कॉलेज एम. डी. तथा कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. संदीप लोहानी एवं अन्य स्टाफ मेंबर्स ने किया उन्होंने बताया की भारत के हर राज्य का अपना एक पारंपरिक स्वाद है।

.

.

पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश जो की पंजाब की सीमा से सटा हुआ है के खाने का भी स्वाद जादुई है। हिमाचल प्रदेश के पारंपरिक भोजन को हिमाचली धाम कहा जाता है। हिमाचल के हर राज्य का अपना एक पारम्परिक भोजन है इसीलिए हिमाचल में कई तरह की धाम का आयोजन किया जाता है जिसमें कांगड़ी धाम, मंडी की धाम, चम्बा की धाम, बिलासपुर की धाम बहुत प्रसिध हैं ।

.

आज पारम्परिक भोजन को पदोन्नति करते हुए सेंट सोल्जर होटल मैनेजमेंट में बिलासपुरी धाम का आयोजन किया गया जिसमें बिलासपुर राज्य के मुख्य पकवान तेलिया दाल, आलू राजमा का मदरा, सेपु बड़ी, खट्टा, पलदा, चना दाल, माह की दाल और क़दू का मीठा बनाया गया। संस्थान की एच. ओ. डी और ऐक्टिविटी कोर्डिनेटर कीर्ति शर्मा ने आए हुए अतिथियों को धाम की शुरुआत कब और कैसे हुई और हिमाचली धाम के विभिन्न व्यंजनों के बारे में बताया।

.

.

इस धाम का आयोजन शेफ अखिल ठाकुर और शेफ़ सोरब शर्मा के नेतृत्व में किया गया और लेक्चरार विकास शर्मा के नेतृत्व में अतिथियों को पारम्परिक तरीक़े से परोसा गया। संस्थान के प्रधानाचार्य डा. संदीप लोहानी ने धाम की तैयारी और इसे कैसे बांटा जाता है, सब को बताते हुए कहा कि कैसे इस भोजन के माध्यम से समाज को जोड़ के रखा जा सकता है। इस धाम को परंपरागत तरीक़े से टोर से बने हुए पत्तों में बांटा गया जिससे की इसका स्वाद और भी बढ़िया बना रहे।

.

आए हुए अतिथियों ने धाम का आनंद लिया और साथ ही साथ इस पारम्परिक भोजन के स्वाद की खूब प्रशंसा भी की। इस अवसर पर मुख्य रूप से मनीष गुप्ता, शुभम, रमन, गगन, रवि, विनय आदि मौजूद रहे। ग्रुप के चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने इंस्टिट्यूट के इस प्रयास की सराहना की और सलाह दी की ऐसे ही भविष्य में भी भारत के अलग-अलग राज्यों के पारम्परिक भोजन से इस मॉडर्न समाज को अवगत करवाया जाए ताकि वो अपनी संस्कृति से जुड़े रहे।

.