PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब पुलिस के DSP की हुई मौत, पत्नी पर लगे गंभीर आरोप, जाने पूरा मामला,

dsp-dilpreet-singh-shergil-family-disclosure-death-reason-ludhiana-dispute-wife-big-crime-news

.

PTB Big न्यूज़ लुधियाना : पंजाब के लुधियाना में DSP दिलप्रीत सिंह शेरगिल (50) के मौत मामले में नया मोड़ आया है। DSP के परिजनों ने पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बहन जैस्मीन ने कहा कि पिछले कुछ समय से दिलप्रीत मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। उनकी पत्नी उन्हें टेंशन देती थी। इस संबंध में एक साल पहले पुलिस कमिश्नर ऑफिस में शिकायत की थी।

.

.

उन्हें शक है कि DSP को खाने में लंबे समय से कुछ संदिग्ध पदार्थ मिलाकर दिया जा रहा था। बीते गुरुवार को दिलप्रीत सिंह फिरोजपुर रोड स्थित भाईबाला चौक के पास पार्क प्लाजा होटल में जिम कर रहे थे। एक्सरसाइज करते हुए वह अचानक जमीन पर गिर गए। साथ ही जिम कर रहे युवाओं ने उन्हें संभाला और पानी पिलाने की कोशिश की। जब कोई मूवमेंट नहीं हुई तो वे DSP को अस्पताल ले गए, वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

dsp-dilpreet-singh-shergil-family-disclosure-death-reason-ludhiana-dispute-wife-big-crime-news

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, DSP की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि उनकी मौत हार्ट के फटने से हुई है। दिलप्रीत सिंह लुधियाना में ACP रह चुके हैं। फिलहाल उनकी तैनाती मलेरकोटला में थी। उन्हें जिम करना काफी पसंद था। इसके साथ उन्हें बॉक्सिंग का भी शौक था। वह जिम में भी बॉक्सिंग की प्रैक्टिस ज्यादा करते थे। DSP दिलप्रीत सिंह के साथियों का कहना है कि

.

.

वह अपने स्वास्थ्य के प्रति काफी जागरूक थे। वह जिम जाना कभी नहीं भूलते थे। दिलप्रीत सिंह नेशनल लेवल के स्विमर रहे चुके हैं। उनकी बहन भी इंटरनेशनल लेवल की स्विमर रही हैं। वर्ष 1992 में दिलप्रीत सिंह सहायक उपनिरीक्षक (ASI) के तौर पर पंजाब पुलिस में भर्ती हुए थे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न पुलिस स्टेशनों में अपनी सेवाएं दीं। बेहतरीन कार्यों को देखते हुए बाद में

dsp-dilpreet-singh-shergil-family-disclosure-death-reason-ludhiana-dispute-wife-big-crime-news

.

उन्हें असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट पुलिस (ACP) के रूप में प्रमोट किया गया। ACP रहते उन्होंने कई मामले सुलझाए। सबसे पहले चर्चा में वह तब आए, जब उन्होंने बर्खास्त सैनिक को गिरफ्तार कर सेना में फर्जी नौकरी लगाने के घोटाले का पर्दाफाश किया। गिरोह ने सेना में नौकरी के नाम पर कई युवाओं को ठगा था। इसके अलावा दिलप्रीत सिंह की टीम ने स्थानीय ज्वैलर और उसकी पत्नी के दोहरे हत्याकांड को भी सुलझाया था।

.

.