PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

नवजोत सिंह सिद्धू ने डाली पंजाब के मुख्यमंत्री के पैर छूने वाली पोस्ट, AAP विधायका बोलीं, लहजे में बदतमीजी,

navjot-singh-sidhu-post-dispute-cm-bhagwant-mann-mla-jeevanjot-kaur-reply-amritsar-east-congress-aap-party

.

PTB Big न्यूज़ अमृतसर : पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PPCC) के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने पैर छूते हुए सीएम भगवंत मान की पुरानी वीडियो शेयर कर तंज कस दिया। कहा कि भाई भगवंत संतरा कितना भी बड़ा हो जाए, रहता टहनी के नीचे ही है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर डाली गई पोस्ट को देख 2022 विधानसभा चुनाव में नवजोत सिंह सिद्धू को अमृतसर ईस्ट से हराने वाली AAP विधायक जीवनजोत कौर भड़क गई हैं।

.

.

उन्होंने शायराना अंदाज में ही नवजोत सिद्धू को खरी-खोटी सुनाई और कहा कि वे रिस्पेक्ट डिजर्व ही नहीं करते हैं। दरअसल, नवजोत सिंह सिद्धू ने बीते दिन अपने X अकाउंट पर पोस्ट को शेयर किया था। इसमें भगवंत मान की पुरानी वीडियो भी पोस्ट की गई, जिसमें वे नवजोत सिद्धू के पैर छूते हुए दिखाई दिए। इतना ही नहीं, एक पुराने इंटरव्यू को भी शेयर किया गया,

navjot-singh-sidhu-post-dispute-cm-bhagwant-mann-mla-jeevanot-kaur-reply-amritsar-east-congress-aap-party

जिसमें भगवंत मान बोल रहे थे कि सिद्धू लाफ्टर चैलेंज में उनके जज रहे हैं और कोई व्यक्ति अपने रोल मॉडल से बड़ा नहीं हो सकता। नवजोत सिंह सिद्धू की इस पोस्ट को देखकर अमृतसर ईस्ट की विधायक जीवनजोत कौर ने शायराना अंदाज में ही सिद्धू को खरी खोटी सुना दी। जीवन जोत कौर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट डाल लिखा- अहंकार ने तुम्हारी बुद्धि भ्रष्ट कर दी है।  नवजोत सिंह सिद्धू, लहजे में बदतमीजी, चेहरे पर नकाब लिए फिरते हो।

.

.

बातों के सिवाय खुद तो कुछ किया नहीं, अब सीएम भगवंत मान का हिसाब लिए फिरते हो। टहनी की कद्र ही संतरे की वजह से होती है, वरना टहनी को कौन जानता है, एंड यू डॉन्ट डिजर्व दिस रिस्पेक्ट। 2022 विधानसभा चुनाव में अमृतसर ईस्ट सीट से जीवनजोत कौर ने नवजोत सिंह सिद्धू और अकाली दल के दिग्गज नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को हराया था। AAP नेता को चुनाव में कुल 34,257 वोट मिले और उन्होंने 8,129 वोट के अंतर से जीत दर्ज की थी। उस चुनाव में दूसरे स्थान पर सिद्धू और मजीठिया तीसरे नंबर पर रहे थे।

.

.

.