PTB News

Latest news
नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद, रविवार को ही बुला ली सभी अधिकारियों की बैठक अंतर-राज्यीय साइबर धोखाधड़ी गिरोह का पर्दाफाश, चार राज्यों से छह लोग गिरफ्तार, ₹14.70 लाख किये बरामद... जालंधर! सोशल मीडिया पर फोटो लीक करना पड़ा निहंग विक्की थॉमस को भारी, छात्रों के आगे झुकी केंद्र सरकार, शिक्षा मंत्री ने PM मोदी को सौंपा इस्तीफा सोनम वांगचुक का अनशन खत्म, लेकिन अभिजीत दीपके ने धरना खत्म करने से पहले रख दी बड़ी मांग, पंजाबी युवती की लिव-इन पार्टनर ने की गला घोंटकर हत्या, पिता ने जमीन बेचकर भेजा था विदेश NEET विवाद के बीच देर रात Live हुए देश के प्रधानमंत्री, दिया यह बड़ा संदेश पंजाब सरकार का जालंधर के अस्पतालों को लेकर बड़ा Action, एक को किया Blacklist, 14 को लगा भारी जुर्माना सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड पॉलिटेक्निक के विद्यार्थियों ने पीएसबीटीई छठे सेमेस्टर परीक्... इनोसेंट हार्ट्स के प्री-प्राइमरी विद्यार्थियों ने अंग्रेज़ी कविता-पाठ एवं क्ले क्राफ्ट गतिविधियों के...

पंजाब पुलिस और गैंगस्टर के बीच हुआ एनकाउंटर, एक पुलिसकर्मी हुआ शहीद, घायल गैंगस्टर हुआ फरार,

encounter-between-police-and-gangster-hoshiarpur-one-policeman-martyred-firing-injured-gangster-absconding

.

.

PTB Big न्यूज़ होशियारपुर : पंजाब के होशियारपुर जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां मुकेरिया के मंसूरपर में रेड करने गई पुलिस टीम पर फायरिंग हुई है। जिसमें एक सीआईए स्टाफ के मुलाजिम शहीद हो गया। मृतक मुलाजिम की पहचान सीनियर कॉन्स्टेबल अमृतपाल सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, पंजाब पुलिस की CIA टीम को जानकारी मिली थी कि होशियारपुर के मुकेरियां गांव में राणा मंसूरपुर नाम के एक शख्स के पास अवैध हथियार हैं,

.

.

जिसके बाद मुकेरिया में जब टीम पहुंची तो अपराधियों ने फायरिंग कर दी। इसके जवाब में पुलिस की ओर से भी फायरिंग की गई। छापेमारी के दौरान हुई इस फायरिंग में एक गोली CIA के एक कर्मचारी को लग गई। पुलिसकर्मी के सीने पर गोली लगी थी, जिसके बाद उसे तुरंत ही एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना की जानकारी मिलते ही पंजाब पुलिस के बडे अफसर घटना स्थल पर पहुंच गए हैं।

.

.

डीएसपी विपन कुमार ने बताया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गैंगस्टर जख्मी हुआ था। जिसके बाद वह क्राइम सीन पर वेपन फेंक कर फरार हो गया था। उसकी तलाश के लिए पूरे एरिया को सील कर दिया गया है। क्राइम सीन के आसपास घरों और खेतों की तलाशी जारी है। क्राइम सीन से पुलिस को करीब 10 चले हुए खोल बरामद हुए हैं।

.

.