PTB News

Latest news
विदेश में पढ़ाई करने का सुनहरा मौका, प्रसिद्ध इमीग्रेशन कल से पंजाब, चंडीगढ़ और जम्मू में आयोजित कर ... पंजाब-हिमाचल भाईचारे पर चिंता, CM सुक्खू से पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग : सुखजिंदर सि... पंजाबी ट्रक ड्राइवर को 75 साल की हुई कैद, नहीं मिलेगी 55 साल तक जमानत, जाने मामला पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थी का जेईई एडवांस्ड - 2026 में शानदार प्रदर्शन, कसोल फायरिंग Case : वारदात के बाद विदेश भागने की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने किया पंजाब से गिरफ्तार UPI से लेकर गैस सिलेंडर व गाड़ियों की कीमत तक, आज से हुए बड़े बदलाव,

सिद्धू मूसेवाला के घर गूंजी किलकारी, 58 की उम्र में मां ने दिया बेटे को दिया जन्म, घर में ख़ुशी का माहौल, प्रशंसकों का लगा तांता,

sidhu-moosewala-mother-gave-birth-to-a-son-sidhu-moosewala-balkour-shared-a-picture-with-the-new-born-baby-on-her-instagram

.

PTB Big न्यूज़ मानसा : दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के घर फिर से किलकारियां गूंजी हैं. सिंगर के निधन को दो साल बीते गए हैं। इन दो सालों के बाद सिद्धू मूसेवाला का घर फिर से खिल उठा है। दिवंगत सिंगर की मां चरण कौर ने 58 साल की उम्र में बेटे को जन्म दिया है। सिंगर के पिता बलकौर सिद्धू ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है। बलकौर ने अपने इंस्टाग्राम पर न्यू बॉर्न बेबी के साथ एक तस्वीर शेयर की है।

.

.

बलकौर सिद्धू ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने न्यू बॉर्न बेबी के साथ पहली तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में वो अपने बेटे को गोद में लिए बैठे नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उनके साइड में दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला की तस्वीर रखी हुई है, जिस पर लिखा है- ‘लेजेंड कभी नहीं मरते’. इस तस्वीर के साथ सिंगर के पिता ने कैप्शन पंजाबी में लिखा है- शुभदीप के लाखों चाहने वालें की दुआ से ऊपरवाले ने हमे शुभ का छोटा भाई दिया है।

.

.

वाहेगुरु की कृपा से हमारा परिवार स्वस्थ और शुक्रगुजार है उन सभी लोगों का जो हमे इतना प्यार करते हैं। बेटे के जन्म से पहले ही सिद्धू मूसेवाला की मां को लेकर खबरें चल रही थीं कि उन्होंने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। लेकिन उनके पिता बलकौर सिंह ने एक पोस्ट शेयर कर इन अफवाहों पर विराम लगाया था। बलकौर सिद्धू ने फेसबुक पर लिखा था कि- हम सिद्धू के फैंस के आभारी है जो हमारे परिवार को लेकर इतना चिंतित हैं। मेरी फैमिली को लेकर कई सारी अटकलें चल रही हैं।

.

.

मेरी विनती है इन सभी रूमर्स पर यकीन ना करें। जो भी खबर होगी हम आपके साथ शेयर करेंगे। आपको यह भी बता दें कि रिपोर्ट्स के मुबातिक चरण कौर ने बच्चा पैदा करने के लिए IVF का सहारा लिया है। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसवाला का 29 मई 2022 को बेरहमी से मर्डर हुआ था। सिंगर को दिनदहाड़े गोली से भून दिया था। मौके पर ही सिद्धू की मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम में सिद्धू की बॉडी पर गोलियों के 24 निशान मिले थे।

.

रिपोर्ट के मुताबिक सिंगर की मौत के पीछे गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार गैंग का हाथ था। सिद्धू मूसेवाल पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से सबसे ज्यादा चाहने वाले आर्टिस्ट थे। उनके फैंस उनके लिए दीवाने थे। सिंगर की मौत से उनके परिवार वालों के साथ ही फैंस को भी गहरा सदमा लगा था। सिद्धू के निधन को 2 साल होने वाले हैं लेकिन आज भी उन्हें कोई भूल नहीं पाया है। अपने इकलौते बेटे के जानें का गम आज भी सिंगर के माता-पिता के दिल में जिंदा हैं।

Latest News