PTB News

Latest news
Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस... CT Institute झगड़ा, छात्रों के दो गुटों के बीच, हॉस्टल में तोड़फोड़, कैंपस की सुरक्षा के लिए तैनात कि... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी की छात्रा ऊर्वी राठौर को मिला 'यूथ क्लाइमेट लीडर अवॉर्ड' राष्ट्रीय स्तर पर शानद... रायत बाहर प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में "ड्रग्स का बढ़ता प्रकोप: महिलाओं पर पड़ता बोझ" विषय पर राष्ट्रीय... ਪੰਜਾਬੀ ਫਿਲਮ “ਬੋਲ ਭਾਵੇਂ ਨਾ ਬੋਲ” ਦੀ ਸਟਾਰ ਕਾਸਟ ਨੇ ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੀਤੀ ਸ਼ਿਰਕਤ, ਪੰਜਾਬ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਕਾਲਜ ਟੀਚਰਜ਼ ਯੂਨੀਅਨ ਵੱਲੋਂ ਡੀਏਵੀ ਕਾਲਜ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਦੀ ਕੁੰਭ ਕਰਨੀ ਨੀਂਦ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਕ... बैंक से पैसा निकालने वाले करोड़ों ग्राहकों को दिया देश के सबसे बड़े बैंक ने बड़ा झटका

 के.एम.वी. की छात्राओं ने जेनरेटिव ए.आई. के बारे में हासिल की जानकारी,

kmvites-acquainted-about-the-generative-ai-during-an-event-organised-in-association-with-googledev-community

.

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर के कैरियर काउंसलिंग और प्लेसमेंट सेल के द्वारा गूगल देव कम्युनिटी के सहयोग से कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशंस विभाग की छात्राओं के लिए जेनरेटिव ए.आई. विषय पर एक विशेष प्रोग्राम का आयोजन करवाया गया. गूगल देव कम्युनिटी रोड शो 2024 जनरल ए.आई.

.

अडीशन पर इस सत्र का मुख्य उद्देश्य डेवलपर्स और छात्राओं को एक सामान्य मंच पर लाना था, ताकि छात्राएं आगामी और मौजूदा टेक्नोलॉजीस के बारे में ज्ञान हासिल कर सकेको देख सकें. चार तकनीकी सत्रों में आयोजित इस प्रोग्राम के दौरान श्री सिमरप्रीत सिंह, श्री वीर प्रताप सिंह, मैडम लवलीन कौर तथा श्री प्रणव सिंह ने विशेष तौर पर शिरकत की जिनका विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने हार्दिक स्वागत किया.

.

इस अवसर पर अपने संबोधन के दौरान मैडम प्रिंसिपल नें आधुनिक युग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के महत्व पर ज़ोर दिया और छात्राओं को सभी सत्रों में उत्साह के साथ भाग लेने के लिए प्रेरित किया. पहले सत्र में श्री सिमरप्रीत सिंह ने जेनरेटिव ए.आई. की मूल अवधारणा और भविष्य के पूर्वानुमान के लिए उपयोग किए जाने वाले इसके मॉडल की व्याख्या करने के साथ ही ए.आई. मॉडल के प्रभावी प्रशिक्षण के महत्व को प्रदर्शित किया.

.

इसके अलावा उन्होंने वास्तविक दुनिया के उदाहरणों और प्रतिभागियों से मिले इनपुट का उपयोग करके प्रॉम्प्ट की भूमिका को बहुत दिलचस्प तरीके से प्रस्तुत करते हुए छात्राओं को मार्केटिंग, सेल्स, सूचना प्रौद्योगिकी आदि जैसे विभिन्न विषयों के बारे में जागरूक किया और इस तथ्य पर ज़ोर दिया कि ए.आई. मनुष्यों की जगह नहीं ले सकता क्योंकि वर्तमान परिदृश्य में इसकी अपनी सीमाएं हैं.

.

दूसरे सत्र के दौरान मैडम लवलीन कौर द्वारा ए.आई. के साथ बेहतर एंड्रॉइड अनुभव विषय पर विचार प्रस्तुत किए गए. उन्होंने विभिन्न वास्तविक उदाहरणों के माध्यम से मोबाइल एप्लिकेशन में ए.आई. के उपयोग को प्रस्तुत किया और उन्होंने छोटे से लेकर बड़े कार्यों को हल करने के लिए गूगल बैजिस की अवधारणा सांझा की. इसके साथ ही उन्होंने एंड्रॉइड ऐप डेवलपमेंट सीखने के लिए एक रोडमैप भी प्रदान करने के साथ-साथ इंसान के पेशेवर जीवन में लिंक्डइन के महत्व को समझाया.

.

तीसरा सत्र श्री वीर प्रताप सिंह द्वारा जेन ए.आई. के साथ आसान वेब विकास विषय पर प्रस्तुत किया गया. उन्होंने छात्राओं को वेब विकास के क्षेत्र में जेन ए.आई. के प्रयोग एवं वेब अनुप्रयोगों के कई उदाहरण प्रस्तुत किए. जनरल ए.आई. वेब विकास प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने के बारे में भी उन्होंने छात्राओं को समझाया. चौथे एवं अंतिम सत्र के दौरान श्री प्रणव सिंह द्वारा वेब डेवलपमेंट में जनरल ए.आई. की अवधारणा पर प्रस्तुत किया गया.

.

उनकी बातचीत का फोकस जनरल ए.आई. का उपयोग करके तेज गति से फ़्लटर वेब एप्लिकेशन विकसित करने पर रहा. इसके साथ ही उन्होंने मशीन और डीप लर्निंग के बारे में बात करते हुए जनरल ए.आई. वेब विकास की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने के बारे में समझाया. उल्लेखनीय है कि इस कार्यक्रम में चार कॉलेजों और यूनिवर्सिटीओं के 160 विद्यार्थियों ने भाग लिया.

.

मैडम प्रिंसिपल ने विषय की विस्तृत जानकारी विद्यार्थियों को प्रदान करने के लिए स्रोत वक्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ-साथ डॉ. सुमन खुराना, अध्यक्षा, कंप्यूटर साइंस विभाग एवं डीन, प्लेसमेंट सेल एवं समूह आयोजक मंडल के द्वारा किए गए प्रयत्नों की प्रशंसा की.

.