PTB News

Latest news
Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस... CT Institute झगड़ा, छात्रों के दो गुटों के बीच, हॉस्टल में तोड़फोड़, कैंपस की सुरक्षा के लिए तैनात कि... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी की छात्रा ऊर्वी राठौर को मिला 'यूथ क्लाइमेट लीडर अवॉर्ड' राष्ट्रीय स्तर पर शानद... रायत बाहर प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में "ड्रग्स का बढ़ता प्रकोप: महिलाओं पर पड़ता बोझ" विषय पर राष्ट्रीय... ਪੰਜਾਬੀ ਫਿਲਮ “ਬੋਲ ਭਾਵੇਂ ਨਾ ਬੋਲ” ਦੀ ਸਟਾਰ ਕਾਸਟ ਨੇ ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੀਤੀ ਸ਼ਿਰਕਤ, ਪੰਜਾਬ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਕਾਲਜ ਟੀਚਰਜ਼ ਯੂਨੀਅਨ ਵੱਲੋਂ ਡੀਏਵੀ ਕਾਲਜ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਦੀ ਕੁੰਭ ਕਰਨੀ ਨੀਂਦ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਕ... बैंक से पैसा निकालने वाले करोड़ों ग्राहकों को दिया देश के सबसे बड़े बैंक ने बड़ा झटका

 के.एम.वी. इंटर-कॉलेज सॉफ्टबॉल (विमेन) चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल से सम्मानित,

kmvs-softball-team-bags-champion-position-in-inter-college-softball-championship-organised-by-guru-nanak-dev-university

.

के.एम.वी. की 9 खिलाड़ी छात्राएं ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप कैंप के लिए चयनित,

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय,जालंधर की छात्राएं विभिन्न क्षेत्रों में अपनी मेहनत के साथ लगातार महत्वपूर्ण मुकाम हासिल कर विद्यालय को गौरवान्वित करती आ रही हैं. इस ही श्रृंखला में के.एम.वी. सॉफ्टबॉल टीम ने इंटर-कॉलेज सॉफ्टबॉल (विमेन) चैंपियनशिप में अपने शानदार प्रदर्शन के साथ गोल्ड मेडल हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया.

.

.

गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी, अमृतसर के द्वारा आयोजित इस चैंपियनशिप में कन्या महा विद्यालय की सॉफ्टबॉल टीम ने जी.एन.डी.यू. कैंपस की टीम को 7-0, खालसा कॉलेज फॉर विमेन, अमृतसर की टीम को 13-0 तथा बी.बी.के.डी.ए.वी. कालेज, अमृतसर की टीम को 8-1 से हराकर अपनी सफलता का परचम फहराया.

.

अपने बेमिसाल खेल प्रदर्शन के साथ सभी का दिल जीतने वाली संस्था की खिलाड़ी छात्राओं में से 09 छात्राएं खुशदीप कौर, हर्षिता, निकिता, कविता, नवदीप, अनुबीर, देवांशी, नेहा नागिता एवं रवीना को ऑल इंडिया इंटर-यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप कैंप के लिए भी चुना गया.

.

.

विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने समूह सॉफ्टबॉल टीम को इस विशेष उपलब्धि के लिए मुबारकबाद देते हुए भविष्य में भी सफलता के नए आयाम स्थापित करने की प्रेरणा दी और बताया कि विद्यालय के द्वारा सभी खिलाड़ी छात्राओं को नि:शुल्क शिक्षा, खान-पान, रहन-सहन, ट्रांसपोर्टेशन, ओपन एयर जिम, स्विमिंग पूल, अत्याधुनिक जिम्नेज़ियम,

.

हेल्थ क्लब, खुले प्लेग्राउंडज़ आदि की सुविधा उन्हें राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपने आप को स्थापित करने में कारगर साबित होते हैं. इसके साथ ही उन्होंने फिज़िकल एजुकेशन विभाग के अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र सिंह तथा सुश्री मनप्रीत कौर के के साथ-साथ कोच श्री फिलिप चौहान द्वारा छात्राओं को प्रदान किए जाते उचित मार्गदर्शन की भी सराहना की.

.

.