PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

पंजाब में फिर हुआ शराब कांड, 4 लोगों की हुई मौत, मचा हड़कंप, पुलिस व प्रशासन जाँच में जुटा,

punjab-jalandhar-sangrur-poisonous-liquor-drink-4-died-big-sad-news

.

PTB Sad न्यूज़ संगरूर : पंजाब के संगरूर में जहरीली शराब पीने से 4 लोगों की मौत हो गई। मंगलवार रात को गुज्जरां गांव में चारों दोस्तों ने एक साथ शराब का सेवन किया था। बुधवार सुबह वह नींद से नहीं जागे। दिड़बा पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिए हैं। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के हवाले किए जाएंगे।

.

.

मृतकों की पहचान भोला सिंह (50), निर्मल सिंह (42), प्रीत सिंह (42) और जगजीत सिंह (30) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, रात के समय चारों शराब पीकर सोए थे। सुबह जब वह नहीं जागे तो परिवार के लोगों ने उन्हें उठाने की कोशिश की। बेसुध देखकर परिवार के लोग चारों को डॉक्टर के पास ले गए। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूत्रों के मुताबिक, चारों ने गांव में बिकने वाली शराब ही पी थी।

.

punjab-jalandhar-sangrur-poisonous-liquor-drink-4-died-big-sad-news

.

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना से पूरा प्रशासन अलर्ट हो गया है। हरियाणा के यमुनानगर में वर्ष 2023 के नवंबर और दिसंबर महीने में जहरीली शराब पीने से करीब 20 लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस ने एक्शन लेते हुए अंबाला के बिंजलपुर गांव में शराब की अवैध फैक्ट्री पकड़ी थी। यहीं से 200 पेटी शराब यमुनानगर में सप्लाई की गई थी। पुलिस ने इस मामले में मास्टरमाइंड अंकित उर्फ मोगली को गिरफ्तार कर लिया था।

.

.

आपको यह भी बता दें कि 2020 में भी पंजाब में जहरीली शराब पीने से 98 के करीब लोगों की मौत हो गई थी। तरनतारन जिले की इस घटना के बाद पुरे पंजाब में राजनितिक भूचाल आ गया था और माहौल तनावपूर्ण बन गया था। उस समय की पंजाब सरकार यानि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस मामले में पहले ही 13 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया था साथ ही मृतकों के परिजन को दो-दो लाख रुपये का मुआवजा देने का भी ऐलान किया था। जहरीली शराब पीने से बीमार हुए लोगों का कहना है कि जब से उन्होंने शराब पी है, तभी से उन्हें देखने में समस्या हो रही है।

.