PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

हिमाचल प्रदेश की तरफ जाने वालों के लिए बड़ी ख़बर, पुलिस ने बढ़ाई चौकसी, जाने पूरा मामला,

lok-sabha-elections-himachal-police-increased-vigil-in-border-area-due-to-model-code-of-conduct

.

.

PTB Big न्यूज़ शिमला : हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव के चलते पुलिस ने बार्डर और जिलों के बैरियर पर चौकसी बढ़ा दी है। गाड़ियों को चैकिंग के बाद ही हिमाचल व जिलों में प्रवेश करने दिया जा रहा है। चुनाव के चलते शराब, अन्य नशीले पदार्थ व पैसा आवंटन न हो, इसको लेकर पुलिस पूरी निगरानी रखे हुए हैं। पंजाब, हरियाणा से सटे हिमाचल के बॉर्डर एरिया में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। बिलासपुर, कांगड़ा, ऊना, सोलन, सिरमौर और सीमांत क्षेत्रों में नाकों पर चेकिंग जारी है।

.

.

लोकसभा चुनाव के चलते हिमाचल में आचार संहिता लगी है। राज्य निर्वाचन विभाग के आदेशानुसार जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया है। अब तक प्रदेश में 15 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। लाखों के नशीले पदार्थों को जब्त किया गया है। बिलासपुर-पंजाब सीमा पर मजारी, दबट, जंडोरी, शेहलाघोड़ा में भी पुलिस मुस्तैद है। नाकों पर हथियारबंद जवान तैनात किए गए हैं। वहीं बिलासपुर जिले से लगती 27 किलोमीटर लंबी पंजाब की सीमा पर भी नियमित गश्त की जा रही है। आदर्श आचार संहिता के चलते हिमाचल प्रदेश में माहौल न बिगड़े, इसके लिए यह प्रबंध किए गए हैं।

.

.

हरियाणा से सटी सीमा पर तैनात पावंटा पुलिस के जवान संदिग्ध तस्करों पर नजर रखे हुए हैं। वहीं, बद्दी में पंजाब के रोपड़ को जोड़ने वाली सड़क पर ढेरोंवाला बैरियर, पंजाब के कीरतपुर साहिब की ओर जाने वाली सीमा समेत भरतगढ़ और बघेरी में चौकसी बढ़ाई गई है। पुलिस महानिदेशक एसआर ओहजा ने बताया कि जिलों के पुलिस अधीक्षकों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग की गई है। बार्डर एरिया में चौकसी बढ़ाने को कहा गया है। आदर्श आचार संहिता के चलते बैरियर पर भी अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। हर रोज जिला पुलिस अधीक्षकों से अपडेट लिया जा रहा है।

.

.

.