PTB News

Latest news
आम जनता पर महंगाई का बड़ा अटैक! पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ इजाफा री-एग्जाम! NEET-UG परीक्षा की नई तारीख का हुआ ऐलान, हाई लेवल मीटिंग के बाद लिया गया फैसला, जालंधर! संत सीचेवाल के प्रयासों से वापिस आया मलेशिया में फंसा युवक, जालंधर! BSF कैंप के बाहर हुए ब्लास्ट को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान का निकला मास्... कांग्रेस ने वीडी सतीशन को बनाया केरलम का नया मुख्यमंत्री, क्या! जालंधर में राजनीति की भेंट चढ़ा "बालाजी संकीर्तन", किसने दिया भजन गायक को रोकने के लिए पैसों का... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स...

पंजाब के लोगों को कल से मिलेगी बड़ी राहत, नहीं देना पड़ेगा टोल टैक्‍स,

2-toll-plaza-closed-from-2-april-2024-people-ride-cars-freely-economic-benefit-big-news

.

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब के हजारों लोगों के लिए बड़ी खबर है। भगवंत मान की सरकार ने उन्‍हें बड़ा तोहफा देने का फैसला किया है। पंजाब सरकार ने प्रदेश में दो टोल प्‍लाजा को बंद करने का ऐलान किया है। टोल प्‍लाजा को बंद करने की जानकारी मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने खुद ट्वीट करके दी है। सरकार के इस फैसले से स्‍थानीय लोगों के साथ ही आसपास के क्षेत्रों के लोगों को भी फायदा होगा। अब वाहन चालक बिना शुल्‍क दिए इस रूट पर फर्राटा भरने के साथ माल ढुलाई कर सकेंगे।

.

.

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को कहा कि लुधियाना-बरनाला राज्य राजमार्ग पर दो टोल प्लाजा को दो अप्रैल से बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि रियायत अवधि खत्म होने के कारण रकबा (लुधियाना में मुल्लांपुर के पास) और मेहल कलां (बरनाला के पास) टोल प्लाजा 2 अप्रैल को अपना परिचालन बंद कर देंगे। लुधियाना जिले में स्थित दाखा-हलवारा-रायकोट-बरनाला राज्य राजमार्ग 57.94 किलोमीटर लंबा है।

.

.

पंजाब सरकार ने राजमार्ग को बेहतर बनाने के लिए 2007 में बनाओ, चलाओ और हस्तांतरित करो (BOT) योजना को मंजूरी दी थी। इस परियोजना के लिए रोहन राजदीप टोलवेज लिमिटेड के साथ 17 वर्षों के लिए एक समझौता किया था. अब इस समझौते की अवधि समाप्‍त होने के बाद सरकार की ओर से इसे बंद करने की घोषणा की गई है। सीएम मान ने कहा कि कंपनी ने कोविड महामारी और किसानों के आंदोलन का हवाला देते हुए टोल परिचालन 448 दिन बढ़ाने का अनुरोध किया था,

.

.

लेकिन पंजाब सरकार ने इसे अस्वीकार कर दिया। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘दोनों टोल प्लाजा अपना परिचालन बंद कर देंगे और जनता से कोई टोल नहीं वसूलेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार पूंजीपतियों को अनुचित लाभ देने के लिए नहीं हैं और टोल परिचालन अवधि खत्म होने के बाद किसी को भी आम जनता को लूटने की अनुमति नहीं दी जाएगी। मान सरकार पिछले दो वर्षों में राज्य के विभिन्न स्थानों पर 10 टोल प्लाजा को बंद कर चुकी है।

.

.

Latest News