PTB News

Latest news
आम जनता पर महंगाई का बड़ा अटैक! पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ इजाफा री-एग्जाम! NEET-UG परीक्षा की नई तारीख का हुआ ऐलान, हाई लेवल मीटिंग के बाद लिया गया फैसला, जालंधर! संत सीचेवाल के प्रयासों से वापिस आया मलेशिया में फंसा युवक, जालंधर! BSF कैंप के बाहर हुए ब्लास्ट को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान का निकला मास्... कांग्रेस ने वीडी सतीशन को बनाया केरलम का नया मुख्यमंत्री, क्या! जालंधर में राजनीति की भेंट चढ़ा "बालाजी संकीर्तन", किसने दिया भजन गायक को रोकने के लिए पैसों का... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स...

पंजाब में केक खाने से गई थी बच्ची की मौ+त, पुलिस ने तीन को किया काबू,

police-registered-case-against-four-including-bakery-owner-in-case-of-death-of-girl-after-eating-cake

.

PTB Big न्यूज़ पटियाला : पटियाला में केक खाने से 10 साल की बच्ची की मौत के मामले में पुलिस ने बेकरी मालिक समेत चार लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। तीन आरोपियों राजजीत सिंह, पवन कुमार व विजय कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बेकरी मालिक गुरमीत सिंह निवासी ग्रीन ब्यू कॉलोनी पटियाला अभी फरार है। उसकी तलाश में पुलिस की ओर से लगातार रेड की जा रही है।

.

.

काबू किए आरोपियों को अदालत में पेश करके इनका दो दिनों का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में बेकरी का मैनेजर व मुलाजिम शामिल हैं। दरअसल 24 मार्च अमन नगर की रहने वाली 10 साल की मानवी का जन्मदिन था। वह अपनी मां काजल व छोटी बहन के साथ पिछले कुछ सालों से नाना-नानी के घर ही रहती है। मां काजल आई पार्क मोहाली में नौकरी करती है। मां के मुताबिक शाम को करीब छह बजे उन्होंने ऑनलाइन केक आर्डर किया था। साढ़े छह बजे केक घर पहुंचाया गया।

.

.

करीब सवा सात बजे मानवी ने पूरे परिवार की हाजिरी में बड़ी खुशी के साथ केक काटा और सभी ने इसे खाया। लेकिन थोड़ी ही देर बाद ही मानवी समेत परिवार के बाकी सदस्यों की तबीयत खराब होने लगी। सबको उल्टियां होने लगीं। 10 साल की मानवी की तबीयत ज्यादा खराब हुई तो उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां अगले दिन 25 मार्च की सुबह मानवी की अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक पहले मामले में धारा 174 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई हुई थी।

.

.

लेकिन बाद में परिवार वालों ने केक खाने से मानवी की मौत होने का अंदेशा जताया। इसलिए मां काजल के बयान पर पुलिस ने अब केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित परिवार के मुताबिक मानवी पढ़ाई में बहुत होशियार थी। उसने पांचवीं के पेपर दिए थे और अच्छे नंबरों में पास हुई है। परिवार ने सेहत विभाग पर मामले में सही तरह से कार्रवाई न करने के आरोप लगाए थे। पुलिस का कहना है कि बाकी बचे केक से सैंपल लेकर जांच के लिए एफएसएल लैब भेज दिए गया है।

.

.

Latest News