PTB News

Latest news
जालंधर के सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज में दीक्षांत समारोह का आयोजन करवाया गया, कुल 200 से अधिक छात्रों ने प... एचएमवी की अंतरराष्ट्रीय मंच पर उपलब्धि : डॉ. रमनदीप कौर अंतर्राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित, GNA University, through its Intellectual Property Management and Commercialization (IPMC) Cell, in c... हिमाचल में फिर हुआ दर्दनाक हादसा, महिला टीचर और बेटी सहित 4 की हुई दर्दनाक मौत, 300 फीट गहरी खाई में... 12वीं कक्षा का रिजल्ट हुआ घोषित, 3 स्ट्रीम के टॉपर बने भवारना के अंशित, 3352 स्टूडेंट हुए फेल, Tamil Nadu में Actor विजय की पार्टी की हुई धमाकेदार एंट्री, 100 सीटों पर बढ़त राधा स्वामी सत्संग डेरा ब्यास को मिली बड़ी राहत, अब करवा सकेंगे हिमाचल में अपने नाम पर जमीन जालंधर के डॉक्टर की शॉप को बनाया नौसरबाजों ने अपना शिकार जालंधर : विदेश गई युवती की मौत मामले में ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ दर्ज हुई FIR, प्रोफेसर ने छात्रा को किया सेक्सुअल हैरेसमेंट, ट्रिप पर साथ चलने का बनाया दबाव, फिर पीटा और दे डाली ...

एच.एम.वी. की छात्राओं ने फाइन ट्यूनिंग फाउंडेशन पर आयोजित की वर्कशाप,

hmv-organized-workshop-on-fine-tuning-foundations

.

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन की अध्यक्षता में हंसराज महिला महाविद्यालय के आईक्यूएसी के तत्वावधन में नॉन-टीचिंग स्टाफ सदस्यों के लिए एक दिवसीय वर्कशाप का आयोजन किया गया जिसका विषय फाइन ट्यूनिंग फाउंडेशन था। प्रख्यात मनोवैज्ञानिक व हैपीनेस क्लीनिक के फाउंडर श्री जतिंदर पाल सिंह वर्कशाप के रिसोर्स पर्सन थे।

.

.

प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन व आईक्यूएसी कोआर्डिनेटर डॉ. आशमीन कौर ने प्लांटर भेंट कर उनका स्वागत किया। श्री जतिंदर पाल सिंह ने कहा कि आपके काम करने के स्थान पर संबंधों का बहुत महत्व होता है। हमें अपने जीवन में केवल बचना नहीं है बल्कि फलना-फूलना भी है। उन्होंने लीडरशिप क्वालिटी पर जोर दिया तथा कहा कि यह हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान रखती है।

.

.

उनका सेशन बहुत ही ज्ञानवर्धक था तथा स्टाफ सदस्यों के साथ उन्होंने बहुत सी गतिविधियां की। पहली गतिविधि आत्मनिरीक्षण की थी जिसमें उन्होंने स्टाफ सदस्यों को अपने तीन नकारात्मक व तीन सकारात्मक पहलू लिख कर बोलने के लिए कहा। दूसरी गतिविधि में उन्होने स्टाफ सदस्यों को वह नकारात्मक चीजें लिखने के लिए कहा जो उन्हें दूसरों में पसंद नहीं है।

.

.

तीसरी गतिविधि में उन्होंने 6 टीमें बनाईं जिसके माध्यम से उन्होंने लीडरशिप क्वालिटी की बात समझाई। सेशन के अंत में उन्होंने ब्रीदिंग अभ्यास करवाया। प्राचार्या डॉ. सरीन ने आईक्यूएसी कोआर्डिनेटर डॉ. आशमीन कौर के प्रयास की सराहना की। धन्यवाद प्रस्ताव सुपरिटेंडेंट एडमिन श्री रवि मैनी ने दिया। नॉन-टीचिंग स्टाफ सदस्यों ने वर्कशाप में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

.

.

Latest News