PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਸਮੈਸਟਰ ਚੌਥਾ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की B.P.E.S. I की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया, एलपीयू में पढ़ने वाले 58 भारतीय खिलाड़ी जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में 15 खेलों में भारत क... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह एवं विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 का भव... पंजाब में कारोबारी ने फ्री iPhone के लिए 10 महिलाओं के नाम निकाला ड्रॉ, मिलेगा आईफोन-17 साबुन-शैम्पू-टूथपेस्ट वेज हो या नॉनवेज? केंद्र सरकार ने बदल दिए नियम, अब ऐसे होगा खुलासा GNA University ने “आभार 2026” – अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह का आयोजन कर शिक्षकों को किया सम्म... कुल्लू में हुआ बड़ा हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत, 1 की हालत नाजुक कनाडा में पढ़ाई पूरी कर चुके विद्यार्थियों के लिए उम्मीद की नई किरण बना RS Global CM ने किया बड़ा ऐलान, विधवाओं के बच्चों को 27 साल तक मिलेंगे 1000 रुपए प्रतिमाह

पंजाब चब्बेवाल के BJP में जाने की चर्चाओं को लगा विराम, चब्बेवाल को होशियारपुर तो कंग को आनंदपुर से मैदान में उतारा, जालंधर-लुधियाना को लेकर क्या कहा?

2024-lok-sabha-election-second-aap-candidate-list-chabbewal-hoshiarpur-and-kang-from-anandpur-lok-sabha-candidate

.

PTB Political न्यूज़ अमृतसर : पंजाब की 13 लोकसभा सीटों के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने लोकसभा उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें 2 उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है। जिनमें होशियारपुर रिजर्व सीट से राजकुमार चब्बेवाल और आनंदपुर साहिब से मालविंदर सिंह कंग को टिकट दी गई है। राजकुमार चब्बेवाल कांग्रेस के विधायक रह चुके हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले ही AAP जॉइन की थी।

.

.

जिसके बाद उन्हें लोकसभा कैंडिडेट बनाया है। कुछ दिन पहले ही AAP ने पंजाब में 8 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की थी। जिनमें संगरूर से मंत्री गुरमीत मीत हेयर, पटियाला से मंत्री डॉ. बलबीर सिंह, खडूर साहिब से मंत्री लालजीत भुल्लर, अमृतसर से मंत्री कुलदीप धालीवाल, बठिंडा से मंत्री गुरमीत खुडि्डयां, फरीदकोट से कर्मजीत अनमोल और फतेहगढ़ साहिब से गुरप्रीत जीपी को टिकट दिया था। 

.

.

इन्हीं में जालंधर से AAP के इकलौते सांसद सुशील रिंकू को फिर टिकट दी गई थी। हालांकि रिंकू आम आदमी पार्टी की टिकट ठुकराकर AAP छोड़ भाजपा में शामिल हो गए हैं। AAP की दूसरी लिस्ट के बाद अब जालंधर, लुधियाना, गुरदासपुर और फिरोजपुर सीट से उम्मीदवारों का ऐलान होना बाकी है। आपको यह भी बता दें कि पहली लिस्ट में AAP ने अमृतसर से मंत्री कुलदीप धालीवाल,

.

.

खडूर साहिब से मंत्री लालजीत भुल्लर, बठिंडा से मंत्री गुरमीत सिंह खुडि्डयां, संगरूर से मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर और पटियाला से मंत्री डॉ. बलबीर सिंह शामिल किया। इन पांच में से मंत्री कुलदीप धालीवाल 2019 लोकसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। तब उन्हें 20,087 वोट ही पड़े थे और कांग्रेस व भाजपा के बाद वे तीसरे स्थान पर रहे थे। वहीं फतेहगढ़ साहिब (रिजर्व) से कुछ दिन पहले कांग्रेस छोड़ AAP में शामिल हुए गुरप्रीत सिंह जीपी को टिकट दी गई है।

.

.

उन्होंने कांग्रेस में अनुशासन न होने और परिवारवाद के आरोप लगा पार्टी बदली थी। उसी वक्त से उनको टिकट मिलने की संभावना जताई जा रही थी। सबसे दिलचस्प फरीदकोट (रिजर्व) से उम्मीदवार बनाए कर्मजीत अनमोल हैं। अनमोल पंजाबी एक्टर हैं और उन्हें CM भगवंत मान का बेहद करीबी दोस्त माने जाते हैं। शुरुआत में चर्चा थी कि उन्हें CM भगवंत मान की पुरानी लोकसभा सीट संगरूर से उम्मीदवार बनाया जाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि यह सीट AAP के लिए सेफ मानी जा रही थी। हालांकि उन्हें दूसरे क्षेत्र से टिकट दी गई।

.